लेबल

सोमवार, 29 मार्च 2021

घर बैठे English लिखना/बोलना सींखेँ।

 Motivation

अभी प्रेरणा

☺️

1 

The greatest originals are the ones who fail the most


because


they are the ones who try the most.

- ADAM GRANT

    Psychologist


सबसे अधिक संघर्ष करने बाले ही सबसे अधिक असफल हो कर सफलता प्राप्त करते हैं।

उन्हे ही "Self Made Personality" कहते हैं।

💐

2 

What you listen to and who you listen to is what you become.


आप क्या सुनते हैं औऱ किसे सुनते हैं बहि आप बन जाते हैं।


सोचें? 

किसे सुनना है किसे नहीँ।


3

अँग्रेज़ी सींखे:

Two word sentences.

दो शब्दों के 5 से 25 सेंटेंस बनाये।

याद रखें बाक्य बह होता है जिसका पूरा अर्थ निकले और उस पर प्रतिक्रिया हो


Example/उधाहरण

★

Stand up. कहोगे तो जिसे कहोगे बह खड़ा हो जाएगा। इसलिये यह एक बाक्य है


अब बाकी आप बनाये।


👌


रविवार, 28 मार्च 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 

What is a sentence?

In simple easy language:

☺️

A group of words that has a complete sense?

☺️

बाक्य क्या होता है?

आम आसान भाषा में:

☺️

शब्दोँ को सही तरतीब से लगाना ताकि उनका सही अर्थ हो।

★

Example:  

 Go.                 जायो।

यह एक शब्द का पूर्ण बाक्य है।

जैसे ही बोलोगे सामने बाला चला जायेगा।  

Exercise:

ऐसे कम से कम 5 और अधिक से अधिक 25 एक शब्द के बाक्य लिखें ताकि आपको एक अच्छी तरह से आ जाए।


शिक्षा शास्त्र कहते हैं:

1 .  1/4th  टीचर से सीखता है।

2 . 1/4th बिद्यार्थी स्वयं अपनी बुद्धि से  पढ़ता और सीखता है।

3 . 1/4th सहपाठियों(classmates) से

   सीखता है।

      और

4    1/4th समय सीखाता है।


एक्सरसाइज करेँ। औऱ अपने टीचर बनकर जाने कितना समझ आया है।



घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 Direction

दिशा☺️


केवल सख्त मेहनत ही इच्छित फल नहीँ देती

2 ★

मेहनत का दूसरा चरण है

 अपनी मेहनत की दिशा को देखना।

3 ★

कई बार कम मेहनत से अधिक प्राप्ति हो जाती है।

4 ◆

इसी तरह पढ़ना है। 

रूल्स को पढ़ना व समझना और लिखना जरूरी

5 ●

कई बच्चे कुछ रूल्स को बार बार नई नई किताबों में पढ़ते रहते हैं और कंफ्यूज़ होते रहते हैं।

6 ★

85% किताबें एक जैसी ही होती हैं।

7 ★

 केवल 15% शब्दोँ का बदलाब करके नयापन लगती हैं।


8 👌

इसलिये STOP and Observe in which direction are you going.


रूकें सोचें और देखेँ कि मेहनत सही दिशा में कर रहे हैं या नहीँ।


खेलना और पढ़ना दोनो जरुरी हैं।

खेलने से पढ़ने की शक्ति बढ़ती है।


☺️                     ☺️                      ☺️




रविवार, 21 मार्च 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 Motivation


Discouragement discourages.😊


But don't let it discourage you and allow it to turn into FRUSTRATION and STRESS.

😢

पतझड़ में उत्साहित रहने बाले ही बसंत के नजारों का आनंद लेते हैं।

💐




शुक्रवार, 19 मार्च 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ



















Lessons from defeat/failures.

😢 1

Learn to ACCEPT defeats and failures.

2

If some one says: I have not committed a mistake.

3

It means,s/he has never dared to act and achieve.👏

4

Every fall teaches us new lessons.

5

Always commit a new mistake. Repeat of a mistake is a fool's hobby.👍

😢

"Interest and concerns" are most important factors to save time and mental energy.

6

Naggers are aplenty around everyone. 

7

 Do not share yours defeats and failures with those who are least concerned with your success and interests.

👌

गिरते बहि हैं जो अच्छे घुड़ सवार बनते हैं।

2

हार और असफलता से कैसी हताशा!

3

हर असफलता और हार कुछ न कुछ नया सिखाती है। 

😢4

जो कहते हैं कि मैं ने कभी गलती नहीँ की या हारा नहीँ या असफल नहीँ, झूठ बोलता है और उसने जीवन में कभी कोई ढंग का काम ही नहीं किया।

5

💐

गलतियां हों तो देखेँ नई है या पुरानी है। 

पुरानी गलती को दोहराना मूर्खता का धोतक है। इससे बचें।

6

गलती या हार को मानना सींखेँ। यह नार्मल प्रक्रिया है। जो कुछ करेगा , बहि गलतियां करेगा। 

7

जो करेगा ही नहीँ, उसकी क्या हार और कौन सी ग़लती। 

कोई नहीँ! 

कभी नहीँ।


8

मन को समझाए : 

गलती की है  । 

गलती करना गुनाह नहीँ।

 फेल होना गुनाह नहीँ।

 दोवारा नए जोश से पढूंगा/पढूँगी सफलता मिल जाएगी।

फिर सारी उमर सफल।

9

अपनी गलतियाँ या असफ़लतायों को ऐसे ब्यक्तियोँ को न बताएं जिनका आपके कैरियर या पढाई से कोई संबंध ही नहीँ।

बह आपको ताने दे दे कर मनोबल गिराते रहेंगे।

 फेल या हार एक बार परन्तु उसका असर सौ बार। 

कियूंकि छोटी सोच बाले बार बार दोहराते है।


बचें।

10👏

हार को स्वीकार करना का अर्थ "हार को जीत में बदलने की दिशा में औऱ जोरों से तैयारी"


Success is rising one more time after every fall.

गिरने के बाद उठने बाले को ही सफलता मिलती है।














गुरुवार, 18 मार्च 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 


 MENTAL DISTURBANCE



When your mind is disturbed


CHECK IT.
 

It is thinking about past Or Future.

Pull it down and enjoy the activity at hand in PRESENT.

You will feel relaxed.

💐 सुपरभातम

Prof Keshap

जब कभी मन में अबरोध  महसूस हो 

अपनी सोच को चैक करेँ।


आप पाएँगे कि आप या तो भूत काल या भविष्य के बारे में सोच रहे हैं।


कोशिश कर के मन को बर्तमान में लेकर आएं और जो भी कर रहे हैं उसका आनंद लें

 

टेन्शन (तनाब) एक दम खत्म हो जायेगी।

💐


रविवार, 14 मार्च 2021

घर बैठे English बोलना/सींखेँ

 General Awareness/सामान्य ज्ञान

Personal Transformation/स्व सुधार

😊

Shadow of fear is larger as it is imaginary and founded on hearsays.

2

Real fear is quite small and some fears that keep us dreading long time of life do not exist and  never become real.

🙅

डर सबसे बड़ा प्रगति रोधक मानसिक अपाहिजकता है। डर का मानसिक साया असली डर से बहुत बृहद है और हमारी प्रगति में बाधक है।

2

डर का आधार सुनी सुनाई  और मनगढंत चित्र, लेखन या चलचित्र होते हैं।

3

अपने डर से आगे बड़ कर, इस पर काबू करेँ और स्वयं मालिक बनें।

4

क्योंकि आप रौशनी हो और डर अँधेरा। यदि किसी गुफा या कमरे में अंधेरा हो तो डर लगता है। परन्तु जैसे ही किसी मशाल, टॉर्च या माचिस की तीली जलाएं,  रौशनी आते ही डर भाग जाता है।

5

अपने डरों को पहचानिये और उन पर अपने अंदर ज्ञान की रौशनी से काबू पाएँ।

6

 अज्ञानता के अँधेरे का दमन ज्ञान रूपी शस्त्र से करेँ।

7

कई बार अधिक डर अपाहिज बना देता है।

8

👌

 बचें और अपने लक्ष्य पर

 फोकस करेँ।😢

9★★★★★

किसी प्रकार के डर को कभी भी अपने पर हावी न होने दें।

●●

हमेशा अपनी सोच को चैक करेँ और अपने आप से पूछें कि क्या जिससे मैं डर रही/रहा हूँ बह असली है?

√

डर गया, सफलता मिली।

●

सफलता एक स्टेशन है, एक सफलता के बाद दूसरी सफलता के लिये संघर्ष शुरू।

■■◆√

केवल चलने बाले ही पहुंचते हैं।

10💐

यदि ट्रैन चले ही न, तो कोई स्टेशन(सफलता) नहीँ, कोई मंजिल नहीँ।


इसलिये चलना शुरू कीजिये।






घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 Faith destroys FEAR

श्रद्धा घबराहट और डर भगाती है।


Narayan (imaginary name) was being accompanied for about 15 years  by his mother, father, elder sister or other elders of the family when during school holidays he visited his father's native village and enjoy the company of grandmother and grandfather every year.


😢

नारायण (काल्पनिक नाम)पिछले 15 सालों से हर बर्ष हमेशा अपने माता, पिता, बड़ी बहन या परिवार के किसी बड़े के साथ स्कूल की छुट्टियों में अपने दादा दादी से मिलने अपने पैतृक गांब जाया करता था।
लड़कियों के ध्यान हेतु।

(लड़कियां नारायण °° के स्थान पर नारायणी पढें)

 उसे ट्रैन में बहुत मजा आता था।

 हमेशा सोचता था जब मैं बड़ा हो जायूँगा  तो अकेला दादा दादी के जाया करूँगा। 
★
 बहुत मजा आएगा।●
😢

Now Narayana was running into 16th year of life.
■
Schools were off for "summer holidays".
And Narayan was happy to think and feel  that this time"he will go alone" to meet his grand parents.
■
He expressed his desire to his father to go to meet grandparents.
◆

 Father said: 

'Son, I am busy for some days and thereafter we will go."

"No, this time, I will go alone as I have grown up, papa", Narayana said emphatically with full determination.

😢

अब नारायण 16बें बर्ष में प्रवेश कर रहा था।

गर्मियों की छुटियों में स्कूल बंद हो गए।
 नारायण यह सोच कर बहुत खुश था कि इस बार मैं अकेला दादा दादीजी को मिलने गांब जायूँगा।

उसने अपनी यह इच्छा अपने पिता जी से कही:

" पिता जी मैं दादी दादाजी से मिलने गांब जाना चाहता हूँ।"

पिताजी बोले:
 ठीक, परन्तु मुझे कुछ काम है,
 कुछ दिनों बाद चलेंगे।

"नहीँ पिता जी।
 इस बार मैं अकेला जायूँगा। 
मैं अब बड़ा हो गया हूँ।"
 नारायण की आवाज में बिश्वास झलक रहा था।
। ज़िद्द भी।

पिता मन ही मन खुश था परन्तु बेटे की सुरक्षा के प्रति सतर्कता के कारण डर भी रहा था।
"★
Narayan did not budge a word despite various arguments given by mom, dad and elder sister.

Ultimately, they yielded to the confidence of Narayana and permitted him to go ALL alone.
●●

माता, पिता और बहन ने बहुत तर्क दिए परन्तु नारायण अपनी जिद्द पर अड़ा। अंततः सभी मान गए कि नारायण गांब दादा दादीजी से मिलने अकेला जाएगा।
★★★
Narayan was on cloud nine. 
He packed his back pack. 

आज नारायण की खुशी सातवें आसमान पर थी।
उसने अपना बैग पैक कर लिया।
◆
And he set for going as if he is going on a "trekking expedition."
ऐसा लग रहा था जैसे बह ट्रेकिंग पर जा रहा था।

Father went with him upto Railway Station.
◆◆
Train came.

Narayan touched the feet of his father and stepped in to board the train.
👍

पिताजी नारायण को छोड़ने रेलवे स्टेशन गए।
गाड़ी आ गई और नारायण ने पिता के चरण स्पर्श करके गाड़ी में बैठने के लिये पैर बड़ाया।

Right then, father slipped a slip into his pocket saying:

" It will help you."

😢
उसी समय पिता ने एक पेपर की पर्ची उसकी जेब में डाल दी और कहा यह तुम्हारी सहायता करेगी।

"■■■
In the compartment.
●

Narayan was seeing the scenery outside while sitting in the  train.

 He was happy and enjoying.

Today, he was feeling free, responsible and grown up as well as wise.
🎊

कंपार्टमेंट में सीट पर बैठने के बाद, उसने खिड़की से बाहर देखना शुरू किया।

 बृक्ष भागते नज़र आ रहे थे। सभी बस्तुएँ भाग रही थी। 
पहाड़, नदियां, चरते पशु, वृक्षों पर बैठे चहचहाते पक्षी।

बाहर का नज़ारा अतुल्य था।
★
नारायण बहुत खुश था।

★★★★

 बह महसूस कर रहा था, 

आज

मैं आज़ाद हूँ,
 मैं जिमेबार हूँ, 
मैं बड़ा हो गया हूँ, 
मैं बुद्धिमान भी हो गया हूँ।

🙅

Then he felt, as if some eyes are staring at him. 

He diverted his attention from outside scenery to the person sitting on the opposite seat. 

★

He looked at the person. 
The person's looks were quite awkward. His looks terrorised Narayana.

He shivered with fear and tears rose to his eyes.

Then he remembered that his father had pushed a paper in his pocket when he was boarding the train.

●

He pushed his hand into the pocket and pulled the paper. 

He read what was written :

 💝 SON, DON'T WORRY, I am sitting in NEXT COMPARTMENT.💝

Fear fled away, 
tears reversed, 
confidence descended 
Morale boosted up
 and 
Narayana started glowing with joy and confidence inside.

◆◆

तभी उसे ऐसा महसूस हुआ कि कोई अनजान आँखे उसे घूर रही हैँ।

जैसे ही उसने सामने देखा, भदा सा चेहरा लिये सामने बैठा ब्यक्ति उसे घूर घूर देख रहा है।

बह डर गया।
 डर से सारे शरीर में सिरहन सी महसूस करने लगा। आँखों में डर के कारण आसूं भर आए।

तभी नारायण को याद आया कि जब बह ट्रैन में चढ़ने लगा था तो 

😢पिताजी ने मेरी जेब में एक पेपर ठूंस दिया था।

उसने कांपते हुए हाथों से जेब में से पेपर बाहर निकाला और पढ़ा।

 पेपर पर लिखा था : 
👌बेटेजी घबराना न, मैं अगली कोच में बैठा हूँ।

फिर क्या था?

 घबराहट गायब,
 डर गायब, 
आसूं बापिस और 

बही पहले बाला बिश्वास आ गया
 और
 नारायण दोबारा बाहर का नज़ारा देखने लगा।

This is the wonder of "FAITH'.

Who is father?

 Our God.
Who is always with.

😢
 When a child comes into the world, HE slips a slip into the pocket of heart of child on which it is written: 
🎂
Dear child, DON'T worry, I am sitting in next coach.

God is always with US
Just open the slip and read. 

Confidence will descend. 
Fear will run away.

श्रद्धा (अथाह/अटूट बिश्वास) का चमत्कार देखा?

पिता कौन है? 
परम पिता परमात्मा।
बह हर समय, हर पल हर जगह साथ है।

केवल स्लिप खोलें और पढें। कभी डर नहीँ लगेगा 
●●
जब बच्चा इस दुनिया में जन्म लेता है तो परम पिता परमात्मा उसके हृदय की जेब में श्रद्धा की स्लिप डाल देता है जिस पर लिखा होता है:

बच्चे कभी घबराना न,
 मैं हमेशा अगली कोच में बैठा हूँ। 

बहुत उस स्लिप को सारी उम्र खोल के पड़ते नहीँ और बुरे बक्त में डर जाते हैं, घबरा जाते हैं।

स्लिप खोलो और पढ़ो।

यानी हमेशा बिश्वास करो: 
रब हमेशा हर पल नाल है।
☺️

Live DEMO of FAITH.

।magine
🎂
A little child is flung into the air by father, mother, grandmother, grandfather or other and arms are opened to catch the child.

Child laughs loudly.
Because the child TRUSTS the elders.

Without worrying that the arms may miss him and she/he may fall on ground and hurt.

🎂
श्रद्धा का जिंदा डेमो।

सोचिये
एक छोटा बच्चा जब बड़े(माता, पिता, दादा, दादी या और कोई) हवा में उछालता है तो बच्चा बेपरवाह हँसता है  । 

..👌क्यों?

कियूंकि उसे बिश्वास है कि उछालने बाला उसे कैच कर लेगा।

बह इस बात से बेखबर होता है कि बह जमीन पर गिर भी सकता है औऱ उसे चोट भी आ सकती है।

👍
ब्रह्म ऐसा ही उछालने बाला है।।
 श्रद्धा रखो। 

पिता ही ब्रह्म स्वरुप है।

कभी डर नहीँ लगेगा,
 कभी घबरायो गे नहीँ।

Have a good day.













शनिवार, 13 मार्च 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 मोटिवेशनल/अभिप्रेरणा

😢

सपनों को साकार करने की इच्छा कभी मरने न दो, बल्कि उन्हें पूरा करने की कोशिश करते रहो। 

जिंदा सपने कभी न कभी पूरा हो ही जाते हैं।

☺️

जब बच्चा छोटा होता है तो सबसे पहले मां के बाद डॉक्टर या नर्स के संपर्क में आता है।

☺️

मिस्टर जॉन (काल्पनिक नाम) जब छोटा बच्चा था उसके मन में डॉक्टर बनने की इच्छा  उत्तपन्न हुई।

😢

मिस्टर जॉन सात भाई बहनों में सबसे बड़े थे।

पिता के साथ खेत में हाथ बंटाते थे ।

😢

 तभी सभी  भाई बहनों का पेट भर खाने के लिये आनाज पैदा कर पाते।

😢

ग़रीबी के कारण जॉन को पढाई 10 साल बाद छोड़नी पड़ी और वह गांब से शहर आ गया। 

■■

एक होटल में वेटर की नौकरी कर ली।

● शादी हो गई।

◆◆

पति पत्नी शहर में रहने लगे। पत्नी घर संभालती और पति होटल में काम करता। 

★

बच्चे हुये, पढ़े लिखे, शादी हुई अलग अलग अपने परिवार शुरू कर लिये।


★★

अब मिस्टर जॉन की आयु 54 बर्ष की हो गई थी।

👍

एक दिन मिस्टर जॉन की पत्नी ने कहा:

मिस्टर जॉन आपका डॉक्टर बनने का सपना था। 

मिस्टर जॉन ने सिर उठा कर पत्नी को देखा। 

आँखे नम थी।

आंखों में आसूं गिरने बाले ही थे।

मायूस हो मिस्टर जॉन बोले: अब कहाँ, अब तो मैं बूढ़ा हो गया हूँ।

😢

पत्नी ने ढांढस बंधाते हुए कहा: नहीँ मैं आपकी जगह होटल में बेटर का काम करूंगी और आप कॉलिज जायोगे।

👍

3 साल बाद मिस्टर जॉन 57 साल की उम्र में डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिये कालिज गए और 63 साल की उम्र में डॉक्टर बन गए।

👌

बचपन का सपना जो जिमेबारिओं और मजबूरियों ने दफन कर दिया था 63 साल की उम्र में पूरा हुया।

💐

Never, never give up your dream.





घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 मोटिवेशनल/

Motivational

अभिप्रेरणा

Power of Education

1

Never Give up Your

 Dreams.

2

In an African country a little boy's father was working hard with his shovel  on dry land hoping the rain will irrigate his land.


3 😢

And just then his little son aged about 10 came and with the battery of an old radio set the fan giving air to his father who was working in the field and sweating profusely.

4

When the fan was giving cool air, the child told father that  he wanted to join school.

☺️DREAM SHARED☺️

 "I will make wind operated motor that will draw water even when there is no rain and we will have water for our fields and crops will grow throughout the year."


5

Hearing this,

 the poor illiterate father became frustrated and gave a slap. 


The child ran to his mother.


6

When father came in the evening, mother convinced him to send the child to school. 


Despite father's half hearted "yes", 

mother sent the child to school.


7

DREAM FULFILLED

💐

After about 15 years study, 

the child built a system that ran with wind and drew water from the deep dug well.


8 

Father hugged the child when first drop fell on their dry land.


Water ran into a small  stream that irrigated, their and other villagers' fields.


Poor villagers were very happy and hugged the child turned engineer.


 That year their barren land gave good crop and they shared water with the neighbouring villagers too.

9

Word spread about this invention and its benefits to the farmers.

Everybody appreciated the child and his father.


So, never give up your dreams. 

Rather work hard to make them real.

◆■■■◆


मंगलवार, 9 मार्च 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 चरित्र😢 

चरित्र इंसान के लिए बैसे है जैसे लड़ाई में योद्धा के लिये कवच।


कवच और चरित्र सुरक्षा प्रदान करते हैं।

कवच कमजोर, योद्धा की सुरक्षा कमजोर।

चरित्र बिहीन ब्यक्ति व कवच बिहीन योद्धा हमेशा डर में जीता है।

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 Praise Vs Criticism


The trouble with most of us is that we would be 


😢 ruined by praise

than

👍 saved by criticism.


- Norman Vincent Peale

Author of world renowned book"Power of Positive Thinking".

अधिक प्रशंसा उन्नति की रोधक है जबकि सही आलोचना उन्नति की पोशक।



रविवार, 7 मार्च 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 Friendship is most powerful weapon.


1

 One person has energy but two like minded persons have SYNERGY.

2

Friendship exists among  two like minded persons.

Their power is not of 2 people but of 1+1=11 people.

इसी लिये कहा जाता है एक और एक ग्यारह होते हैं।

3

One person is 



शनिवार, 6 मार्च 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 

Fixed Mindset

स्थिर सोच


पीछे देखोगे

या

पीछे सोचोगे


तो 

आगे

कैसे

बड़ोगे?

मंगलवार, 2 मार्च 2021

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करें

 स्व सुधार पार्ट 2

1  Good morning student

2 अच्छी आदतें आदमी को फर्श से अर्श पर बैठा देती हैं और बुरी आदतें अर्श से फर्श पर गिरा देती हैं।

3 

तो दोनों दोस्त A और  B ने ग्रेजुएशन इकठे किया। इक्कठे Bank PO में exam दिया और पास करके बैंक जॉइन कर लिया। 

4

अब जोईनिंग के बाद ट्रैनिंग का दौर शुरू हुआ।

दोनों को इकठ्ठे ट्रेनिंग पर भेजा जाता। कभी 3 दिन कभी 7 दिन की ट्रेनिंग होती।

5

 ट्रेनिंग शहर में नामी ग्रामी होटल में होती।

ट्रेनिंग सुबह 9.30 am या 10 बजे शुरू होती।

5 बजे खत्म होती।

Lunch, tea, heavy tea training में ही दिया जाता।

ब्रेकफास्ट और डिनर होटल में खाते।

6

ट्रेनिंग से बापिस आने के बाद Mr B पानी से मुँह धोता और फ्रेश हो कर टेबल पर बैठ कर लिखने लगता जो सारे दिन ट्रैनिंग से सीखा है।

परन्तु Mr A उसी समय लाइट बन्द कर देता और बेड पर लेट कहता, "सारा दिन थक गया हूँ। सो जायो और सोने दो।

यानी Mr A का जीवन के प्रति रवैया आलसी और काम टालने का है। वह सीखना चाहता है परन्तु शेयर नहीँ करना चाहता।

गुरूकुल Gurukul

Holistic

 Education 

is

 the philosophy of Gurukul.


 चौमुखी शिक्षा 

और सर्व 

पखी ब्यक्तितय विकास

 ही गुरुकुल परम्परा का उद्देश्य है।

रविवार, 28 फ़रवरी 2021

घर बैठे ENGLISH बोलना/लिखना सींखेँ

 इंग्लिश ग्रामर

पार्ट्स ऑफ स्पीच


नेमिंग वर्ड्स

(संज्ञा)

1 किसी भी आदमी, स्थल , पशु/पक्षी का नाम नेमिंग बर्ड या नाउन कहलाता है जैसे: ●टीचर, नर्स, डॉक्टर आदि आदमी यानी पर्सन हैं।

● स्टेशन(Railway station), हॉस्पिटल(Hospital), बस स्टैंड (Bus Stand) डाकखाना(Post Office)आदि स्थल (places) हैं।

● पशु/पक्षी जैसे गाय (cow), कुत्ता(dog), तोता(Parrot), कौआ (crow) 

● थिंग्स(Things) चीजें। चीजें दो प्रकार की होती हैं एक जिनको छुआ या देखा जा सकता है इनको टचएबल कहते हैं। जैसे कुर्सी(chair), मेज(table), कलम (pen) पेंसिल(pencil)। इन सभी को छुआ जा सकता है, देखा जा सकता।

दूसरी आम  आसान भाषा में बिचारों को चीजें कहा जा सकता है। इन्हें देखा नहीँ जा सकता परन्तु महसूस किया जा सकता है जैसे ईमानदारी(honesty)

गुस्सा (anger)

खुशी (happiness)

खट्टा (Sour)

मीठा(Sweet)

 आदि

😢

अब आप खुद प्रैक्टिस करने के लिये 25-25 हर प्रकार के नाउन(Noun) लिखें। 


कैसे ?

अपनी कापी पर 4 कॉलम बनाये।

1 

पर्सन के नाम(Name of persons) और इसमें 25 पर्सन के नाम लिखें। ध्यान रहे किसी का नाम जैसे राम, शाम, रमेश पर्सन नहीँ है। टीचर, नर्स आदि है। सोचे , समझे और लिखें।

2 

दूसरे कॉलम में 25 जगहों यानी स्थल का नाम लिखें।

3

तीसरे में 25 पशु/पक्षी के नाम लिखें।

4 

चौथे में चीजें लिखें -टचएबल और नॉन टचएबल

इस एक चौथे कॉलम के दो और नीचे कॉलम बना कर टच एबल और नॉनट्चबले कॉलम में 25-25 चीजेँ लिखें।

◆◆

लिखने के बाद टीचर, दोस्त या किसी पढ़े लिखे से चेक करवा लें। डरें नहीँ।

गलत होगा तो आप का सुधार हो जाएगा।


आशा है आप 3 types ऑफ पर्सन्स को अच्छी तरह समझ लिया होगा।

★★★


एक नोट बुक लगा कर * अँग्रेज़ी ग्रामर* और मोटिवेशन स्टोरीज़ लिखते जाइये।

प्रोफेसर साहिब ऐसा ही करते हैं।

जब चाहें लिखे का प्रयोग कर लेते हैं। ढूंढ़ना नहीँ पड़ता। परेशानी नहीँ होती°






दूसरी 





घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 Personal 
Transformation
Tip

😢
Computer advises

💐
Press Control+ alt+delete and I am at total rest.

*Control* yourself.
*Alter*  your thinking.
*Delete * negativity

and you will be completely stress- free.

Anger
Anxiety and
 Worry

destroy
MEMORY.

With this formula of control+alt+delete anger, anxiety and worry will run away.

कंट्रोल+ऑल्ट+डिलीट दवाने से कंप्यूटर बन्द हो जाता है।
 इसी को अपने जीवन में अप्लाई करेँ तो जीवन सुधर जाता है
1 
अपने आप को अनुशाषित और कंट्रोल करो। बेलगाम आजादी नहीँ बल्कि जिमेबार बन कर मर्यादित आज़ादी का आनंद लें।
2
आल्टर: का अर्थ बदलना काट शांट कर। सोच बदले संसार बदल जायेगा।
3
डिलीट: खत्म करना। अपनी नकरत्मकता को खत्म करें। मन को शान्ति मिलेगी।
शांति शक्ति है। शांति प्रगति देती है, शांति जीवन ऊर्जा है।

सुसंध्या






घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन

आयो बदलें

*Value of Degree*

💐

1 

Boosts knowledge and brain. Response for solution increases.

2 Boosts ego.

Choice lies with you what to focus upon.


Acquiring a degree means recognition that degree holder has at least that level of knowledge.

डिग्री का अर्थ है कि डिग्री होल्डर 


लोक कल्याण भूल कर कई   डिग्री के ज्ञान का अहंकार बश दुरुपयोग करते हैं।

ऐसा करने से बचें।

पढ़ने लिखने और डिग्री के भी लेवल होते हैं।

😢

एक शोध (रिसर्च) से पता चलता है यदि आप

1 

ग्रेजुएट हैं तो दुनिया के 8% लोगों में हैँ। 

2

यदि आप पोस्ट ग्रेजुएट हैँ तो आप दुनिया के 1% लोगों में से हैँ "।

3

यदि आप Ph D हैं तो दुनिया के टॉप0.00001% ब्रेन में से हैँ।

अपने पर मान करेँ। स्वभिमान महसूस करें। 


अभिमान नहीँ।

कुछ लोग तो सारी उम्र डिग्रियों के अभिमान के बोझ तले ही दवे रहते हैं और दुनिया में रोल है उसको डिग्रियों से तुलना करते रहते हैं।लेकिन 


दूसरों से आशा न करें कि वह आपका मान सम्मान करेगा। कियूंकि आप ने पढाई की है और आपका सचाई के प्रति नया हुया है, दुसरों का नहीँ।

स्वभिमान से जियें।

😢 लेवल 2

अब डिग्री के बाद थ्योरी तो पता चल गई। 

परन्तु वास्तविकता किताबों में सम्पूर्णता नहीँ।

👍

काम बस्तविकता है।


ज्ञान का सदुपयोग तभी है जब *डिग्री *का अहँकार छोड़ , डिग्री को काम मे लगाएं।


जो काम पर डिग्री ज्ञान का प्रयोग करते हैं बह जीवन में सुखी और सफल हो जाते हैं


कोई रोक नही सकता।


काम के प्रति रबैया डिग्री ज्ञान को चार चांद लग जायेंगे।

पढें और जाने।

एक पिता ने अपने 3 बेटों को कॉमर्स में ग्रेजुएट करवाया और तीनों भाईयों को एक शिप कंपनी में नौकरी कर ली।


पिता ने दूसरे देश में रहना शुरू कर दिया।

4-5 साल में बह बापिस आया और  यह जान कर बहुत हैरान हुया कि

1 पहले बेटे की तनखाह 10 हज़ार।

2 दूसरे की 25 हज़ार।

3 तीसरे की 1 लाख।

अब पिता हैरान भी और परेशान भी।

उससे रहा नहीँ गया और बह कंपनी के मालिक से मिला।और पूछा कि जब इनकी क्वालिफिकेशन एक जैसी है तो तनखाह अलग अलग क्यों?



कम्पनी के मालिक ने कहा: 

सर आप एक दिन आ कर मेरे आफिस में बैठ जाईये।

 बिना अपने बेटों को बताए।


पिता ने बैसा ही किया।

मालिक ने पहले बेटे को बुलाया और कहा: 

जाऔ समुन्दर में जहाज़ आया है, 

देखो कुछ हमारे काम का है?


2 घन्टे बाद इसके केबिन से फोन आया: सर हमारे लिये उस जहाज में कुछ नही है। मैंने फ़ोन पर पता कर लिया।

अर्थ सुस्ती की अति। अपने केबिन से उठने की भी जहमत नहीँ की। 

काम के प्रति ऐसे रवैये बाले की तरक्की कभी नहीँ होती। यह हमेशा दुसरों को दोष देते रहते हैं। किस्मत, सरकार, माँ बाप, डिग्रियां। हमेशा बलेम करेंगे कि काम बहुत। अरे काम है तो तनख्वाह मिलती है। बिना काम तो पैसे कहाँ से आयेंगे।

यह दुसरों की तरक्की पर अंदर ही अंदर जलते भूनते रहते हैं और काम में रुचि कम और गलतियां अधिक।


नतीजा कमाई बढ़ने के घटती जाती है।।


"★★

अब दूसरे लड़के को बुलाया और मालिक ने बहि कहा:

डॉक पर शिप आया है। देखो कुछ हमारे काम का है?


यह अपने केबिन में गया औऱ चाबी ले अपनी बाइक से डॉक पर पहुंचा। सारा जहाज देखा बापिस आया और मालिक को बताया; सर मैं गया था।

 जहाज एजेंट ने चैक किया और बताया कि इस जहाज में आपके लिये कुछ नही है।


★★★

अब तीसरे बेटे को बुलाया और कहा: जायौ डॉक पर शिप लगा है। उसमें देखो कि हमारी कम्पनी के लिये कुछ है?


°इस बेटे ने जिसे 50 हज़ार मिलते हैं ने उत्तर दिया।: सर मुझे कल पता लग गया था और सुबह मैंने एक ट्रक माल उसमें से लाकर गोडाउन में रखवा दिया था।


मालिक ने आभार पूर्ण निगाहों से देखा और कहा बैठो: चाय पीते हैं। 


चाय के तीन कप आए।


लड़का हैरान कि तीसरा कप किसके लिये है?

तभी बहां लड़के के पिता मालिक के पर्सनल केबिन से उठ कर आये।


लड़का हैरान और पिताजी को प्रणाम किया।

जब तीनोँ चाय पी रहे थे तो मालिक ने पिता की तरफ देख बोला: सर

पिता ने हाथ से उसे चुप करवा दिया और बोले: मैं सब जान गया हूँ, आपको बताने की जरूरत नहीँ रही।

डिग्री का बखान नहीँ, डिग्री से काम और जहां काम करते हैं उसमें क्या बढ़ोतरी की उस पर फोकस आपको जीवन में तरक़्क़ी देगा।


तीसरे तरह के लड़के का रबैया रखने बाले को काम, तरक्की और नौकरी पीछे पीछे भागती है।

सोचिये:

जो जीवन लक्ष्य है, उसकि ओर आप कितना समय और ध्यान देते हैं।

काम से पैसा मिलता है। पैसे से जरूरत पूरी होती है। और सुख मिलता है। यही बस्तविकता है।


मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति।

आपका लक्ष्य English बोलना/लिखना है।

अधिक से अधिक अँग्रेज़ी पढें, सींखे, लिखें, जाने ,

पर बगारें न।

यह आपका अपना गुण है आपका संसार में  मोल बढ़ाएगी।

धन्यबाद




















शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

पढ़ना

 पढाई एक नशा है।


1 ♂

कोई किसी को ★पढ़ा नहीँ सकता★ जब तक पढ़ने बाले का पढ़ाई में ♀स्वयं रुचि न हो।

2

रुचि के लिये पढ़ाई समझ आना जरूरी है।

3

पढ़ाई न समझ आये तो एक बहुत ही आसान तरीका है - बार बार पढ़ते जायो। 

जैसे जिस गाने में रुचि हो बार बार सुनने से कण्ठ(याद) हो जाता है, उसी तरह पढ़ाई है।


उधाहरण:

कभी स्वेटर को उधड़ने या उलझे धागे को साधा है? यदि हाँ तो याद करिए

👌

स्वेटर तब तक नहीँ उधड़ता जब तक इसका एक सिरा न ढूंढ़ पाएँ। 

एक बार सिरा मिल गया, तो 5 मिन्ट में ही अनजान  सारा स्वेटर उधड़ देता है।

👌

इसी तरह उलझी पतंग की डोर या उलझा धागा साधा जा सकता है।

💐

पढ़ाई भी ऐसे ही है।

एक बार समझ आने लग गई तो आपको पढ़ने में रुचि बढ़ जाएगी। आपके अपने रोकेंगे तब भी आप रुकोगे नहीँ।

😢

रुचि कैसे पैदा करेँ?

आप देखेंगे कि पढ़ने लिखने बाले उम्र बढ़ने के बाबजूद तरोताजा सोच रखते हैं।

■■

केवल पढ़ाई ही जिसका कोई अंत नहीँ।

पहले क्लास पढ़ने के लिये पढ़ते हैं।

फिर कंपीटिटिव एग्जाम के लिये यानी काम काज के लिये।

फिर खाली समय में मन, बुद्धि को कुशाग्र करने के लिये पढ़ते हैं।

किताबेँ,

अखबारें, 

मैगज़ीन, 

वीडियोस, 

सोशल प्लेटफार्म


◆◆◆◆

 ज्ञान 

विज्ञान या 

अज्ञान

 का असीमित स्रोत है।

बुद्धि से सदुपयोग करेँ।


दुरुपयोग आपको बर्बाद कर सकता है।



गुरुकुल Gurukul

 Discipline

and 

Knowledge

is 

Gurukul.

Knowledge: IQ, SQ, EQ


IQ: 

Intelligence quotient   

SQ:

 Social Quotient

EQ: Emotional Quotient

😢

गुरुकुल में ब्यक्तितय का सर्बपक्षीय विकास होता है।

जैसे 

* बौद्धिक बल शिक्षा

* नैतिकता की शिक्षा

* समाज और राष्ट्र प्रेम शिक्षा।

* शारीरिक(योगा ज्ञान) और मानसिक स्वास्थ्य (मेडिटेशन)

शिक्षा।

ताकि बिद्यार्थी सर्व कला भरपूर बनने की क्षमता रखे और प्रेम, करूणा, सहनशीलता, शौर्य , दिरदृष्टि जैसे  सदगुण प्रफुल्लित हो सकें।

■      ■        ■        ■




घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 Tough (Difficult) Times

कठिन समय(बुरा वक़्त)

Tough times
- tease
- tear and
- trouble.

But
Tough time is like physical exercise.

 You  may not like to do exercise today but it will make you stronger tomorrow.

Today's hard and smart work on learning a skill, clearing an exam or competition will "empower you".

कठिन समय, कड़ी मेहनत, लग्न से किये प्रयत्न बुरे लगते हैं। परन्तु सफलता मिलने पर या नहीँ भी मिलने हम महसूस करते हैं कि हम में बहुत शक्ति समर्था और ज्ञान।की बृद्धि हो चुकी है।

जो कल तक हम दूसरों से पूछ पूछ कर जीवन चलाते बहां हम स्वयं अपने आप जीवन चला रहे हैं।

💐
कैसे ?
40-45 साल पहले प्रोफेसर साहिब ने अँग्रेज़ी अखबार पढ़ना शुरू किया। 

परन्तु डिक्शनरी ले कर शब्दोँ के अर्थ ढूंढते ही 4-5 घन्टे में केवल एक पेज पढ़ सकते थे।

परन्तु आज 40-45 साल बाद 24 पेज का अखबार 10 मिन्ट में समझ आ जाता है। 

औऱ उसके बाद अपना रिसर्च work करने लगते हैं।

😢
कल,(27th February, 2021) ऑनलाइन इनटरनैशनल कांफ्रेंस थी।

👍
USA(अमेरिका)
Bangladesh(बांग्लादेश)
UAE(बहरीन)
India(भारत) 
आदि देशों के प्रोफ़ेसर ने अपने
अपने बिचार विमर्श किया।

बिचार विमर्श दुनिया की शिक्षा  पद्ति पर आधारित थे।

इस लिये आज की मेहनत कल आपके लिये सशक्तिकरण का स्रोत बनेगी को ध्यान रख कड़ी मेहनत करेँ।

सुप्रभातम



 


शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

घर बैठे English सींखेँ

 What have I learned TODAY?


आज मैंने क्या सीखा?

😢ज्ञान सभी के पास है।😢

केवल ध्यान से सुनने और सीखने की जरूरत है ।


 सुनना कठिन होता है क्योंकि कोई भी बात करो सामने बाला जो उसे पता है बता देता है। इस लिये साथ में नोट बुक रखें और उसी बक्त थोड़ा बहुत नोट कर लेँ। 

बाद में जब समय मिले उन्ही"■अनमोल बचनो◆ को कलमबद्ध कर लें। बेहतर है डेट डाल कर।


जीवन में यह ज्ञान काम आएगा। आप आत्मनिर्भर बनते जायोगे। 

बह सही है या नहीँ इसका कोई अर्थ नहीँ और सुना सुनाया ज्ञान बिना प्रयोग किये हम रिजेक्ट कर देते हैं।


कुछ दिन पहले एक प्रकति चिकित्सा की पुस्तक पढ़ी।

1 

उसमें रात को सोने से पहले गर्म पानी में 10 मिन्ट  पैर रख कर भांप लेने के बहुत लाभ बताये हुये थे।

प्रोफेसर साहिब ने स्वयं 10 मिन्ट( सोने से पहले ) गर्म पानी बर्तन में डाल कर पांब डाल दिये। 

क्या महसूस किया?

A      थकान दूर हो गई।

B      सिर/दिमाग हल्का हो गया।

C    नींद खूब गहरी आई।

D    सुबह शरीर तरोताजा था।

E । । मन खिला खिला था।

F   खून का दौरा तेज था। शरीर की झनझनाहट दूर हो गई थी।

Caution: 

ध्यान दें

 इस इलाके में अब सर्दी है।

 गर्म पानी अच्छा प्रभाव करता है। 


आप अपने एरिया का तापमान और मौसम देख कर प्रयोग करें।


हम अधिकतर ज्ञान और लाभदायक चीजों या आयामो को केवल सुनते हैं छोड़ देते हैं। परंतु साइंटिस्ट इसी ज्ञान को लिखते हैं , उस पर शोध करते और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल होते हैं।

आओ जाने और लाभ पाएँ।

2

यह प्रयोग एक स्टूडेंट ने बताया जो प्रोफेसर साहिब ने किया।


सुबह आंखों पर खीरे के काट कर 2 छोटे छोटे टुकड़े रखे।

केवल एक मिन्ट के लिये 2 बार।

 यानी खीरे(cucumber) के 4 टुकड़े , 2  बार रखे। 


तो क्या हुआ?

A 

👍खीरे के टुकड़े ठंडे थे। आंखों को ठंडक दी। 

1 मिन्ट के बाद टुकड़े गर्म हो गए। 

मतलब कितनी गर्मी आँखों से खीरे के टुकड़े में ट्रांसफर हो गई


B आँखें तरोताजा हो गई। ठंडी हो गई।

C

 जलन समाप्त हो गई।

D

 दिमाग में भी सुइयां सी चुभ रही थी ठीक हो गई।

E 

नाक में मिर्ची सी लग रही थी दूर हो गई।

मन खुश हुआ। 

सुबह से दूसरों को हँस कर बात कर रहे हैं। 

पढ़ने को मन कर रहा है।

पढ़ने का फ़ोकस बड़ा महसूस हो रहा है।

शरीर शुद्ध, सुखी , उर्जाबान तो सब अच्छा अच्छा लगता है।


आप भी करेँ।

यदि एक दिन में इतने लाभ हैं तो एक हफ्ते

 या एक महीने 

या एक साल में कितने होंगे।


खीरा और पानी तो घर में होता ही है। 

बिना खर्च स्व स्वास्थ्य।

 करेँ और लाभ पाएँ।

शुभ कामनाएं।






गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

घर बैठे English लिखना/बोलना सींखेँ

 ध्यान से पढें और समझें




I have to share this extraordinary message I received from a friend... So Meaningful...

    यह ईमेल प्रोफेसर भोला नाथ जी जो बर्ल्ड एजुकेशन समिट और एम टी सी ग्लोबल के चेयरमैन है ने भेजी है।

स्टूडेंट्स के लिये प्रेरक है।

                                                                           A student studying in  a foreign country says:

      एक बिद्यार्थी विदेश में पढ़ता है 

```The highest score for most of the exams in country is 5... If a student does not answer any question and returns back the exam paper blank, with NO question answered, student gets 2 out of 5...
    उस देश में किसी भी बिषय के अधिकतम मार्क्स 5 हैं। यदि कोई बिद्यार्थी पेपर में कोई भी उत्तर न लिखे और पेपर ब्लेंक दे दे तो भी उसे 5 में से 2 मार्क्स दिए जाते हैं।

 

 

In my first days at the University of Moscow, I did not know about this system and I was surprised...

    यूनिवर्सिटी के शुरुआती दिनों में मुझे (बिद्यार्थी को,) बहुत हैरानी हुई कि यह क्या सिस्टम है।


I asked Dr. Theodor Medraev: "Is this fair that even when a student does not answer any question, you give 2 marks out of 5??? Why not give Zero??? Isn't that the right way???"

     मैंने अपने प्रोफेसर डॉ थेओडर मेड्रीव से पूछा: क्या यह उचित है कि आप ब्लेंक पेपर जिस में कोई उत्तर नहीँ लिखा फिर भी 5 में से 2 नंबर देते हैं। क्यों? जीरो क्यों नहीं? 

        जीरो देना क्यूँ उचित नहीँ?

He answered: "How can we give Human Being a Zero???

    प्रोफेसर ने उत्तर दिया: हम एक इंसान को जीरो कैसे दे सकते हैं?

How can we give Zero to someone who was getting up at 7 am to attend all the lectures???

    किसी को हम जीरो कैसे दे सकते हैं जो 7 बजे उठ कर लेक्चर अटेंड करने आता है।

How can we give Zero since they got up in this cold weather and used public transport and reached to do the exam in time and tried to solve the questions???

हम उस बिद्यार्थी को जीरो कैसे दे सकते हैं जो कड़ी ठंड में, पब्लिक ट्रांसपोर्ट लेकर समय पर इम्तिहान देने आता है और पेपर में दिये प्रश्न हल करने की कोशिश करता है।

How can we give Zero for the nights they used to study and spent their money on pens and notebooks and bought a computer for studying???

     हम उसे जीरो कैसे दे सकते हैं जो रात रात जाग कर पड़ता है। अपनी पॉकेट मनी  अपनी किताबें, कापियां और कंप्यूटर पर खर्च कर देता है। कितनी इच्छाओं का त्याग करता है।

How can we give Zero when they left all other life styles and pursued their studies???

हम उसे कैसे जीरो दे सकते हैं जो अपने जीवन की सुविधाएं छोड़ पड़ता लिखता है। बह समाज का धन है।

राष्ट्र धन है। वह संसार का धन है।

 बह(पढ़ने बाला) भीड़ नहीँ अनोखा इंसान है। 

My son, we do not give Zero to students just because they did not know the answer...

    मेरे प्यारे बच्चे , हम विधार्थियों को जीरो इसलिये नहीँ देते कि  उसने पेपर में कुछ नहीँ लिखा।

We at least try to respect the fact that they are Human Beings having brain and atleast they tried...

      हम कम से कम उनकी जागरूक इंसान होने के बजूद की पहचान करेँ। उनका ब्रेन है औऱ उन्हों ने कोशिश की। 

 

This result which we give, is not just for the questions in the exam paper, it is also about showing appreciation and respect to the fact that this is a Human Being and deserves to have a score..."

 यह रिजल्ट एग्जाम में उत्तर देने के लिये नहीँ दिया जाता बल्कि एक इंसान के जागरूक मन की मान्यता कि बह इंसान है औऱ इस स्कोर का जागरूक इंसान के नाते हकदार है।


Truly I did not know how to respond... There I knew my value as a Human Being...

सच में मुझे समझ नहीँ आ रहा था कि मैं क्या कहूँ? आज मेरे लिये नया पल, नया दिन था क्योंकि आज मुझे अपने इंसान और बिद्यार्थी और विद्या(पढ़ने/लिखने) की महत्ता और मूल्य का पता चल गया।



Zeros can actually decrease motivation on students and can quickly destroy them and make them stop caring about their studies altogether...

    पेपर में जीरो मिलने से बिद्यार्थी उत्साह हीन हो जाता है और बिद्यार्थी एक दम से गम से पढ़ना लिखना छोड़ देता है और जीवन मे बर्बादी की तरफ मुड़ जाता है।

 

 
Once a Zero score has been put in the grade book, they need no longer care about that subject and they may assume that, there’s nothing they can do about it...```    
     

    बिद्यार्थी की ग्रेड बुक में एक बार जीरो लग गया, तो बिद्यार्थी का उस विषय में इन्ट्रेस्ट घटता घटता घट जाता है। और पढ़ने पढ़ाने का यह उद्देश्य नहीँ है। बल्कि बच्चे के उत्साह को पढ़ाई में लगाना है।

हिन्दी ट्रांसलेशन : प्रोफ केशप

Prof. Bholanath Dutta
Founder & President: MTC Global

   


MTC Global is a Global Think Tank in Higher Education. 

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

घर बैठे इंग्लिश बोलना लिखना सींखेँ

 Definite Article

डेफिनिट 

आर्टीकल क्या है?

1

A lion was rinning and roaring in a jungle.

2

The lion was having long whisks and the jungle was dense.


अब इन दो बाक्यो को ध्यान से पढें और समझें।

1 पहले सेंटेंस में 2 नाउन है।

जब लायन शब्द आया है आपके दिमाग में किसी  शेर का चित्र उभर आया होगा। इसी तरह जंगल शब्द से दिमाग में जंगल का भाव आ गया होगा। परन्तु यह दोनों अनजान शब्द हैं। 

कौन सा शेर, कौन सा जंगल?

इसलिये इन दोनोँ नाउन के लिये "a"यानी इंडेफिनिट आर्टिकल का प्रयोग किया है।

2

अब जब भी शेर औऱ जंगल के बारे में आगे सोचेंगे तो यह डेफिनिट बन गए हैं। 

क्योंकि दिमाग को इनका पता पहले चल चुका है और यदि शेर और जंगल के बारे में पढ़ोगे या लिखोगे तो दिमाग पहचान लेगा कि यह पहले बाक्यो में लिखे शेर और जंगल है। 

इसलिये यह दोनों शब्द डेफिनिट बन गए हैं। इसलिये पूरे पैरे या एस्से में जब भी शेर और जंगल आये तो आर्टीकल 'the" लगाएं।

A, An - इंडेफिनिट आर्टिकल है।

The - डेफिनिट आर्टिकल है।


अब 

An MP

An MLA

An SDO 

क्यूँ है।


MP , MLA, SDO के  पहले अक्षर को एक्सपैंड करेँ।

Emm= M

Emm=M

Ess = S

सभी वॉवेल e से शुरू होते हैं इस लिये an लगता है।

साइलेंट h - An honest person. एन ऑनेस्ट पर्सन। h साइलेंट है।

परन्तु A historical building.

 जहां h ह की आवाज दे रहा है

इसलिये a लगा है।


आप प्रैक्टिस करेँ। कम से कम 5- 5 सेंटेंस लिखें जिसमें a, an, the और साइलेंट h का प्रयोग हो।

कुल 20 सेंटेंस लिखें।