जैसे खेत से अच्छी फसल लेने के लिए अच्छी
तरह से तैयार किया जाता है, बैसे ही बैंक एग्जाम के लिए मन को तैयार करेँ।
नकरत्मक्ता छोड़ें, सकारत्मक सोच बढ़ाये।
अपने आप से 108 बार।मन ही मन रोज़ कहें" Bank।Exam Easy. I will do it easily."
एक लड़का पड़ने आया। बह क्लास में चुपचाप पड़ता रहता था।
कोर्स समाप्त होने के बाद, साल के बाद आया। मोटर साईकल पर था। उसने बताया मेरे लिए तो यह कोर्स 1 करोड़ का है।
मैंने पूछा कैसे?
बह बोला:
मैं इस शहर से 40 किलोमीटर दूर गांब के सरपंच का बेटा हूँ।
+ 2 किया 80% नंबर लेकर। और तब बैंक में रिक्त स्थान(vacancy) निकली।
मैंने apply कर दिया। परन्तु फेल हो गया। पिताजी बोले: कोई बात नहीं, पहली बार है तजुर्बा ही सही।
दुसरी बार पेपर दिए: फिर फेल।
बाप और मां ने बहुत डांटा।
मैंने फिर 3rd टाइम पेपर दिए। फिर फेल।
इस बार मेरे पिता जी ने मुझे घर से "निक्कमे हो" कह कर घर से निकाल दिया।
मेरा सारा सामान घर से बाहर फ़ेंक दिया।
मैं रोता हुआ बस में चढ़ गया। साथ बैठी सवारी ने पूछा"रो क्यों रहे हो"
मैंने सारी कहानी बताई और कहा "मेरे पास न खाने के लिए भोजन है, न पैसे, न रहने के लिए जगह"
यह साहब एक फैक्ट्री के मालकहैँ।
इन्होंने ने कहा आप मेरे पास नौकरी करो। फैक्टरी में कमरा भी दे दिया।
जब मैं उस कमरे में रह रहा था तो सोचता था"मैं फेल क्यों होता हूँ?"
तब मुझे एहसास हुआ।कि मेरी अँग्रेज़ी कमज़ोर है क्योंकि मैं non-english medium स्कूल में पढ़ा हूँ।
एक दो इंस्टिट्यूट में English सीखने की कोशिश की, पर आई नहीँ। क्योंकि बहां show ज्यादा और अंग्रेज़ी कम।
पैसे बर्बाद।
फिर एक दिन 3 व्हीलर में आ रहा था दोस्त को यही दुखड़े सुना रहा था।
साथ एक प्रोफेसर बैठी थी जिसने English Speaking आपसे सीखी थी।
उसने कहा।कि मैं आपसे English सीखूं। Fundamentals clear हो जाएंगे तो सब आ जायेगा।
मैंने दो तीन बार कोशिश की पर बैच जॉइन नहीँ कर पाया।
फिर admission मिल गई। आप ने कहा पढ़ना तो आपके हाथ मे है, जितना मर्जी पढ़ो।
जब मर्जी करे किताब खोलो, जब मर्जी करे बन्द कर दो।
आप हो, किताब है। तीसरा कोई नहीँ।
यह
मेरे लिए ब्रह्म अस्त्र सिद्ध हुई।
मैं कमरे में अकेला रहता था। मैं बार पड़ता चला गया, लिखता चला गया, गलतियों को सुधारता गया और बैंक के पेपर पास कर गया।
अब मैं बैंक में क्लर्क हूँ।
मैंने पूछा कि एक करोड़ कैसे कमायोगे।
देखो सर : मेरी तनखाह 20000 है मैं कम से कम 35 साल नौकरी करूँगा। इन्क्रीमेंट लगेगी और designation भी बढ़ेगा।
एक साल की तनखाह= 2.40 लाख
35 साल की 2.40 ×35=84 लाख बाकी तरक्की।
इसलिए मेरे।लिए यह कोर्स 1 करोड़ का है।
अब जब बारिश होती है, पिताजी कार लेकर मुझे लेने आते हैं। गांब बाले उन्हें बैंक मैनेजर का बेटा कहते हैं। सरपंचजी फुले नहीँ समाते ।
सर यह आपके लिए डिब्बा। प्रणाम। मैं चला। यह 2007 की घटना है ।
पड़ो लिखो और 1 करोड़ कमायो।