लेबल

रविवार, 25 अक्टूबर 2020

घर बैठे पेपर की तैयारी करेँ

 Self Discipline boosts learning power

1 स्व अनुशासन सीखने की शक्ति बढ़ाता है। अपने मालिक आप बने।।अपनी तैयारी की जिमेबारी खुद लें।


2

 कचरा खायोगे तो कचरा बन जायोगे। 

ताजा पकी घर की बनाई रोटी, सब्ज़ी,  सलाद बुद्धि बल बढ़ाता है।

3

कुज्जे की मिश्री, गाय या बकरी के दूध में याददाश्त बढाता है।

पर याददाश्त का तभी लाभ यदि आप अपने कोर्स की किताबें पढ़ेंगे।

कुज्जे की।मिश्री की निशानी है इसमें धागा होता है। मोटी चीनी को न खरीदें न खाएं।

खरीदते समय बहस न करेँ

 कई दुकान दारों को भी कुज्जे की मिश्री की पहचान नहीँ है।

याद रखें मार्क्स syllabus कम्पलीट करने और पेपर देने के मिलने है। 

याददाश्त बढ़ाने के नहीँ।

4

अपने को धोखा न दें। एक स्टूडेंट ने बताया जो अब चार्टर्ड अकाउंटेंट है: सर हमने अपने माता पिता से बहुत चीटिंग की है।

रात को माता जी चुपके से आते और खिड़की से देख कर चले जाते कि मेरा बेटा बहुत मोटी क़िताब पढ़ रहा है।

परन्तु हम उस मोटी।किताब में नॉवल रख कर या मनोरंजक रोचक कॉमिक रख कर पढ़ते थे।

5

माता जी चुपके से गर्म दूध लेकर आती और कहती: ले बेटेजी दूध पी लो। तुम्हारी पढाई बहुत कठिन है।

मैं दूध पकड़ लेता और माता जी के जाने क़े बाद सोचता कि यह पाप है।।

माता जी अनपढ़ है। समझती हैं मैं बहुत पड़ता हूँ। परन्तु मैं तो नॉवल और कॉमिक पड़ता हूँ।

अपने को धोखा देता हूँ। 

आदत से मजबूर मैं दूध पी जाता और फिर नॉवल पढ़ना शुरू।

6

पता उस समय लगा जब मैं CA के पहले ग्रुप में फेल हो गया और मैंने फिर माँ बाप से चीटिंग की कहा रिजल्ट अभी आना है।

परन्तु मैं जानता था कि मैं फेल क्यों हुआ था। जितने नॉवल/कॉमिक पढ़े थे, यदि सिलेबस की किताबें पड़ी होती तो पास हो जाता।

7

अब 6 महीने में दोबारा पेपर थे। मैने अपने से बायदा किया कि नॉवल और कॉमिक नहीँ, अपनी क़िताबें पढूंगा।

बहुत मुश्किल था आदत छोड़ना। पर एक।महीना लगातार कोशिश करने से यह बुरी आदत छूट।गई। और मैं CA कर गया।।

मैंने कहा: 

शाबाश! इसे कहते हैं इच्छाशक्ति।

शिक्षा: 1 शुद्ध खायो, बुद्धि बल, आत्मबल, शारीरिक बल बढ़े गा। मिश्री, दूध, सौंफ खाने से याददाश्त बढ़ती है। सलाद, सब्जिया शारीरक शक्ति बढ़ाते हैं ।

2

अपनोँ और अपने को धोखा न दें। पढ़ने से सफलता सुनिश्चित होती है। खेलने से पढ़ने की शक्ति बढ़ती है।

खूब शुद्ध जल पियें।

आशीर्वाद। पढ़ो जीत आपकी होगी। काबिल बनो। सफलता आपके पीछे भागेगी।