छोटी सलाह बढ़ा लाभ
Recognise the moment when to Stop.
Sharpen the edge to get better prodyctivity.
अपनी कुल्हाड़ी तेज करो।
1
पुरातन समय मे एक लकड़ी के ब्यापारी ने देखा कि लकड़ी की बिक्री अधिक है परंतु उसका बूढ़ा लकड़ हारा मांग के हिसाब से पूर्ति नहीँ कर पा।
2
ब्यापारी ने एक नया नौकर रख लिया और महीने के बाद जब बेतन दिया तो पुराना नौकर ब्यापारी से बोला: मालिक यह क्या कारण है आप ने नए नौकर की तनखाह मेरे से दो गुनी लगाई है।?
मालिक बोला':
क्योंकि उसने महिने में आपसे दो गुनी लकड़ काटी है।
नौकर बोला:
आप मुझे बताएँ कि।मैं कैसे दो गुनी लकड़ काटूं। मैं भी नए नौकर जितनी पगार पाना चाहता हूँ।
3
मालिक बोला:
उसी से पुछो कि कैसे दो गुनी लकड़ी काटी है?
नौकर नए नौकर के पास गया ब दो गुनी लकड़ काटने का रहस्य पूछने लगा।
4
नया नौकर बोला: बाबूजी कल आप मेरे साथ जंगल मे चलना। जब मैं काटूं तो देखना।
5
अगले दिन पुराना नौकर और नया नौकर दोनो जंगल में अपनी अपनी कुल्हाडी ले कर गए। दोनो अपनी अपनी कुल्हाड़ियां ले कर बृक्षों पर चढ़ गए।
6
नया नौकर आधा घण्टा लकड़ी काटता और नीचे आ कर 5 मिंट सो जाता और रेस्ट करता।
पुराना नौकर पुरानी तरह ही सुबह बृक्ष पर चढ़ा और शाम को नीचे उतरा।
7
दोनों ने दूकान पर आ कर दिन भर में काटी लकड़ियां तुलबाई।
पुराना नौकर हैरान रह गया। एक मिनट आराम नहीँ किया
और।लकड़ियाँ नए नौकर की लकड़ियों से आधा।
8
पुराने नौकर ने नए नौकर से पूछा:
ऐसा कैसे हुया? आप तो हर आधे घन्टे के बाद नीचे उतर कर आराम कर लेते थे जबकि मे तो सारा दिन पेड़ पर चढ़ा रहा और लकड़ियां फिर भी आधा।
नया नौकर ,बोला:
जनाब मैं नीचे उतर कर आराम करके ऊर्जा की कुल्हाड़ी तेज करता था। आप जितनी लकड़ियां 10 बार कुल्हाड़ी मार काटते थे, मैं दो कुल्हाड़ी में काट लेता था। क्योंकि आराम करने से शरीर और दिमाग की शक्ति बढ़ जाती है।
इसी लिए सच है जो सही गहरी सम्पूर्ण नींद नहीँ लेता उसका ब्यवहार चिड़चिड़ा, दिन थकाबट भरा रहता है।
आप भी आराम करके अपनी कुल्हाड़ी तेज करोगे तो लकड़ियां अधिक काट पयोगे।
बच्चों आप भी 30 मिन्ट पढ़ो 5 मिन्ट कुल्हाड़ी तेज करो यानी आराम करो, सफलता के चांस दो गुना हो जायेंगे।