लेबल

गुरुवार, 26 नवंबर 2020

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करेँ

 1

 पहला पेपर 5th December, 2020 शनिबार को है।

2
दूसरा पेपर 12th December, 2020 पहले पेपर से 7 दिन बाद है।

3
तीसरा पेपर 13th December, 2020 दूसरे पेपर से 1 दिन बाद।

4
यह याद रखें। ऐसा न हो कि पहला पेपर पूरी तैयार हो जाय और दूसरे 2 की तैयारी कम रहे।

5
तैयारी का समय को ऐसे allot कर ले या अपना ढंग अपनाए

50% पहला पेपर
25% दूसरा पेपर।
25% तीसरा पेपर

5 दिसंबर 2020 पहले पेपर देने तक यह रखें।

फिर 5 दिसंबर पेपर देने के बाद तैयारी के समय को यूँ allot करेँ।

50%, दूसरा पेपर
50% ,तीसरा पेपर

इस तरह से सभी पेपर की तैयारी बैलेंस्ड हो जाएगी।

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करें

 Power of Gratitude

1
Never underestimate the power of gratitude.

2
प्रार्थना की शक्ति को 
कभी कम न समझना।

प्रार्थना बह कर
देती है 
जो परिश्रम नहीँ कर पाता।

3

अपने इष्ट की प्रार्थना करेँ।

Parents are visible God
God is invisible parents.

माता पिता दृष्टा भगवान हैं।
भगवान अदृश्य माता पिता है।
4
माता पिता कौन हैं? 

माता पिता
दादा दादी और  बड़े
पड़दादा, पड़दादी
तथा जो स्वर्गवासी हैं।

इन्हें भाव पूर्ण प्रार्थना करेँ।
यह कहना है मेरे स्टूडेंट्स का।

5
बह कहते हैं 2 मिन्ट लगते हैं। 
आंखे बंद करके कुल देवी कुल देवता को कि हमारी रक्षा करें, परिश्रम सफल करेँ। बहुत शान्ति मिलती है।

6
Computer (कंप्यूटर) से सीख।

एक स्टूडेंट ने बताया: 
मैं लगातार घन्टो पढ़ता रहता था। 
उसके बाद लिखता था ।

परन्तु आप ने बार बार कहा कि 30 मिन्ट पढ़ने के बाद 5 मिन्ट रेस्ट करेँ, ब्रेक दें।

परन्तु आदतें तो आदतें होती हैं।

मैं कंप्यूटर पर काम करता हूँ।
7
एक दिन कंप्यूटर बार बार बन्द हो रहा था।
मैं झला कर बोला: 
कंप्यूटर बूढ़ा हो गया है, नया लेना पड़ेगा।

8
साथ में बैठा दोस्त बोला: 
नहीँ कंप्यूटर थक गया है इसे रेस्ट दो।
 इसे रेस्ट दो। मैंने computer बन्द कर दिया। और दोस्त के साथ चाय पीने लगा।
9
चाय जैसे ही खत्म हुई मैंने कंप्यूटर ON किया। बाह चल पड़ा। 

10

उस रात सोते हुए आपकी पढ़ने की guideline याद आ गई जिसमें आप बार बार कहते हैं कि 30 मिन्ट पढ़ने के बाद 5 मिन्ट ब्रेक लें। अधिक समझ आएगा, अधिक याद होगा, better performance होगी।

11

मैंने पक्का मन बना लिया कि एक साथ बिना ब्रेक पढ़ने की आदत छोड़ दी।

12

मैंने देखा कि मुझे पहले से 35 से 40% अधिक समझ आया है।

Visualisation is everything.

13

मैंने देखा उन ब्रेक के 5 मिन्ट में जो पढ़ा है यदि आंखे बंद करके सोचा जाए क्या पढ़ा है तो जो पढ़ा है उसकी अधिक क्लैरिटी हो जाती है। मैंने कहा,: इसे visualisation कहते हैं।

कम मार्क्स और अधिक मार्क्स लेने में visualisation का बहुत बढ़ा रोल है।

आज पहले पेपर के लिए 8 दिन रह गए हैं। आज का दिन मिला कर 9। progress और revision कर लें। 

5th दिसंबर, 2020 अगले शनिबार है।
 
Wish you 
Good Day ahead.