Definite Article
डेफिनिट
आर्टीकल क्या है?
1
A lion was rinning and roaring in a jungle.
2
The lion was having long whisks and the jungle was dense.
अब इन दो बाक्यो को ध्यान से पढें और समझें।
1 पहले सेंटेंस में 2 नाउन है।
जब लायन शब्द आया है आपके दिमाग में किसी शेर का चित्र उभर आया होगा। इसी तरह जंगल शब्द से दिमाग में जंगल का भाव आ गया होगा। परन्तु यह दोनों अनजान शब्द हैं।
कौन सा शेर, कौन सा जंगल?
इसलिये इन दोनोँ नाउन के लिये "a"यानी इंडेफिनिट आर्टिकल का प्रयोग किया है।
2
अब जब भी शेर औऱ जंगल के बारे में आगे सोचेंगे तो यह डेफिनिट बन गए हैं।
क्योंकि दिमाग को इनका पता पहले चल चुका है और यदि शेर और जंगल के बारे में पढ़ोगे या लिखोगे तो दिमाग पहचान लेगा कि यह पहले बाक्यो में लिखे शेर और जंगल है।
इसलिये यह दोनों शब्द डेफिनिट बन गए हैं। इसलिये पूरे पैरे या एस्से में जब भी शेर और जंगल आये तो आर्टीकल 'the" लगाएं।
A, An - इंडेफिनिट आर्टिकल है।
The - डेफिनिट आर्टिकल है।
अब
An MP
An MLA
An SDO
क्यूँ है।
MP , MLA, SDO के पहले अक्षर को एक्सपैंड करेँ।
Emm= M
Emm=M
Ess = S
सभी वॉवेल e से शुरू होते हैं इस लिये an लगता है।
साइलेंट h - An honest person. एन ऑनेस्ट पर्सन। h साइलेंट है।
परन्तु A historical building.
जहां h ह की आवाज दे रहा है
इसलिये a लगा है।
आप प्रैक्टिस करेँ। कम से कम 5- 5 सेंटेंस लिखें जिसमें a, an, the और साइलेंट h का प्रयोग हो।
कुल 20 सेंटेंस लिखें।