लेबल

Pen and its power. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Pen and its power. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 2 सितंबर 2018

The Power of Pen

बने हैं हम सभी एक ही खाक से
तो फिर कौन नजदीक और कौन दूर

सच की मिशाल जलाये रखना
झूठ आज नहीं तो कल जल ही जाता है

कलम एक शक्ति है, कलम एक भक्ति है

गुरु गोबिंद जी के शब्दों को हमेशा मन में रखना

सूरा सो पहचानिये जो लरे दीन के हेत
पुर्जा पुर्जा कट मरे कभी न छोड़े खेत

कलम की लाज क्या है ?

कभी मैं अपनी कलम गन्दी न करूँगा
न डरायूँगा न डरूंगा बाले को
मुंह बंद और दिमाग खुला रख अपने
कर्तव्य का पालन करूँगा।

 यह कहती है कलम ,
कलम का प्रयोग करने
से पहले हज़ार बार सोचो
की यह देश , प्रदेश, समाज, इंसान
का भला करेगी

यदि बुरा करेगी तो इसे
रोक लो

सोच लो
कलम चल जाती है
परन्तु इससे जो दुःख होता है
उसका अनुमान कलम चलने बाले को हो

कलम और तीर में कोई फर्क नहीं
तीर श्री राम जी के पिता ने चलाया था
और उसका उत्तर उनको दुखों के रूप में आया था

कलम चलाने से पहले ऑंखें बंद कर सोचो
प्राथना करो , ध्यान करो  ताकि आदमी से इंसान बन जायो
और काम, क्रोध , मोह, लोभ ,हंकार, इर्षा से ऊपर उठ कर
कलम का हथियार चलायो


तलबार का घाब मिट जाता है , परन्तु अपशब्दों के घाब
उम्र भर नहीं मिटते।

कलम देश भक्ति, समाज़  सेवा , इंसान के भले के लिए
चले तो उस कलम को सलाम होती है।