लेबल

स्ट्रेटेजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्ट्रेटेजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करेँ

 रणनीतिक तैयारी

लड़ाई बॉर्डर पर नहीँ लड़ी जाती बहां तो केवल जो लड़ाई लड़ी जाती है उसकी पृष्ठभूमि तो दिल्ली में फौज़ी हैड आफिस में तैयार होती है।

हाँ बॉर्डर पर लड़ने बाले जवान की ट्रेनिंग हुई होती है वह बीर, बहादुर होते हैं तभी पृष्ठभूमि के अनुसार लड़कर युद्ध जीतते हैं।।

बैंक पेपर भी ऐसा ही है। तैयारी की पुस्तकें सभी पढ़ते हैं। परन्तु जिसकी रणनीति यानी स्ट्रेटेजी स्ट्रांग होगी उसकी सफलता बड़ी होगी।


पिछले साल बैंक प्रीलिमिनरी एग्जाम में जनरल केटेगरी का कट ऑफ 71-72% रहा। यह एक आपकी सोच और तैयारी के लिए माइल स्टोन है।

2

शक्ति सभी मे होती है। उस शक्ति का सही प्रयोग करने बाला जीवन में जीवंत रहता है।


कैसे?

एक भैंस चराने बाली गांब की लड़की अपने दम पर  IAS कर गई । पिता किसान है। जब पडोसियों को पता चला तो एक ने पुछा क्या यह नौकरी पटवारी से बड़ी होती है?

इस अनजान को क्या पता कि IAS(Indian Adminstrative Services) भारत की सबसे बडी सर्विस है और देश चलाती है।

सोचो यदि  भैंस चराने बाली IAS कर सकती तो आप बैंक के पेपर क्यूँ नहीँ पास कर सकते?

रणनीति बनायो लिख कर और उस पर काम करो।। सफलता आप की है।

आप बदलते भारत के बासी हो। जिस भारत में असंभब कुछ नहीँ है।



शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

Bank Exam Guidance

घर बैठे बैंक एग्जाम की तैयारी
किसी भी जंग को जीतने के लिए रण निति की जरूरत होती है।
1
रणनीति सही हो, इसे खूब सोच समझ बनाया जाए औऱ इस पर काम किया जाय तो कोई भी जंग जीती जा सकती है।

2
बैंक एग्जाम पास करना आपके लिए जंग समान है। इसके लिए योजना बनाएं। उस योजना पर काम करें।
3
अभी आप के पास पेपर के लिए 2 महीने यानी 60 दिन हैं। और 3 पेपर हैं। 
4
एक पेपर की किताब में 400 पेज हैं तो 1200 पेज को 60 दिन में तैयारी करनी है तो 20 पेज रोज़ पढ़ने हैं

5
20 पेज पढ़ने में 20 मिन्ट लगते हैं।
6
यदि 60 मिन्ट रोज पड़ो तो 20 दिन में तीनों किताबे खत्म।
7
2 महीने में 3 बार किताबें पड़ी जा सकती हैं। 

8
1 घण्टा रोज़ पढ़ने से।

9
 समझो नहीँ, पढ़ते चले जायो, जब तीसरी बार पढ़ना शुरू करोगे तो देखोगे कि मुझे बहुत कुछ आता है।
10
 लिखना जरूरी है।
11
कठिन सवालों को नोट बुक पर पर नोट करते जायो। जब पढ़ने के लिए मन न करे, उन सवालों पर ध्यान दो।
12
जो नहीँ आता उस पर ध्यान न दो। 
13  Important

जो आता है उस पर ध्यान दो चलते फिरते रिपीट करो। सफलता आपकी होगी।

14 VERY Important

पेपर ऑनलाइन है।
 ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर की इंटरनेट पर प्रैक्टिस करें। नहीं तो पेपर में काफी समय बर्बाद कर दोगे।
पेपर बाले दिन घर से 1 घण्टा पहले जाएं। इसमें ट्रेवेललिंग समय नहीँ है।

यदि आपका पेपर सेन्टर आपके गांब या शहर से दूर है तो सेन्टर बाली जगह पर पहली रात पहुंच जाए।

खूब नींद लें।
सेन्टर किस जगह है, पहले दिन देख कर आएं ताकि दूसरे दिन ढूंढने में समय ब्यर्थ न जाये।

एक गलती से बचें।
पेपर से पहली रात कुछ नया न पढ़ें। खूब नींद लें, हल्का खाना लें।

पेपर के दिन हल्का फुल्का नाश्ता लें। रोटी की बजाए दलिया या फल लें।