मोटिवेशनल/अभिप्रेरणा
😢
सपनों को साकार करने की इच्छा कभी मरने न दो, बल्कि उन्हें पूरा करने की कोशिश करते रहो।
जिंदा सपने कभी न कभी पूरा हो ही जाते हैं।
☺️
जब बच्चा छोटा होता है तो सबसे पहले मां के बाद डॉक्टर या नर्स के संपर्क में आता है।
☺️
मिस्टर जॉन (काल्पनिक नाम) जब छोटा बच्चा था उसके मन में डॉक्टर बनने की इच्छा उत्तपन्न हुई।
😢
मिस्टर जॉन सात भाई बहनों में सबसे बड़े थे।
पिता के साथ खेत में हाथ बंटाते थे ।
😢
तभी सभी भाई बहनों का पेट भर खाने के लिये आनाज पैदा कर पाते।
😢
ग़रीबी के कारण जॉन को पढाई 10 साल बाद छोड़नी पड़ी और वह गांब से शहर आ गया।
■■
एक होटल में वेटर की नौकरी कर ली।
● शादी हो गई।
◆◆
पति पत्नी शहर में रहने लगे। पत्नी घर संभालती और पति होटल में काम करता।
★
बच्चे हुये, पढ़े लिखे, शादी हुई अलग अलग अपने परिवार शुरू कर लिये।
★★
अब मिस्टर जॉन की आयु 54 बर्ष की हो गई थी।
👍
एक दिन मिस्टर जॉन की पत्नी ने कहा:
मिस्टर जॉन आपका डॉक्टर बनने का सपना था।
मिस्टर जॉन ने सिर उठा कर पत्नी को देखा।
आँखे नम थी।
आंखों में आसूं गिरने बाले ही थे।
मायूस हो मिस्टर जॉन बोले: अब कहाँ, अब तो मैं बूढ़ा हो गया हूँ।
😢
पत्नी ने ढांढस बंधाते हुए कहा: नहीँ मैं आपकी जगह होटल में बेटर का काम करूंगी और आप कॉलिज जायोगे।
👍
3 साल बाद मिस्टर जॉन 57 साल की उम्र में डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिये कालिज गए और 63 साल की उम्र में डॉक्टर बन गए।
👌
बचपन का सपना जो जिमेबारिओं और मजबूरियों ने दफन कर दिया था 63 साल की उम्र में पूरा हुया।
💐
Never, never give up your dream.