लेबल

स्व मार्ग दर्शन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्व मार्ग दर्शन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 जनवरी 2023

Who am I? एक चिंगारी

 

मैं एक चिंगारी हूं I am a flame 🔥.

सीखूंगी, पढूंगी लिखूंगी

पढूंगी सब पर भारी हूं। 

2

मैं जानती हूं 

शिक्षा बह हथियार है

जिससे दुनिया का हर सदस्य सुख पा सकता है।

3

कहावत है


"धन बह इकठ्ठा करो,

जो तुम्हारी रक्षा करे।


न कि बह जिसकी रक्षा

तुम्हें करनी पड़े।"

4

शिक्षा ही बह धन है

 जिससे घर बैठे संसार के सब सुख प्राप्त कर सकते हैं।

 कलम की ताकत तलवार से बढ़ कर है।

5

मैं शिक्षित हो fire 🔥बन जाऊंगी

अपने और अपनों(मां बाप, भाई बहन आदि) सभी के सब सपने साकार कर पाऊंगी।


देश और दुनिया की बेहतर व्यवस्था कर पाऊंगी।

6

मैं एक चिंगारी हूं

समय पर आग बन जाऊंगी।


मैं एक चिंगारी हूं। 

मेहनत लग्न से आग बन जाऊंगी।


जिसके पास आत्म विश्वास नहीं है

बह किसी मनुष्य, आस्था, वस्तु, परिस्थिति पर विश्वास नहीं करता है।


धन्यवाद 



गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

Patience 🤣

 Patience is key

 for success of yourself 😘

कभी कभी

सव्र (इंतजार) से

 शिक्षा और नई ऊर्जा मिलती है 

जो जीवन और जीवनशैली को नई दिशा

दे देती है।

अपने आप को

सब्र करना सिखाये।


यह जीवन में अचंभित

 कर देने वाली शक्ति है।




रविवार, 25 जुलाई 2021

Guidance शिक्षा मार्गदर्शन

 Guidance 

शिक्षा मार्गदर्शन


बहुत से इंसानों अौर ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌माता पिता के लिए वच्चो की पढ़ाई ‌‌‌‌‌‌‌‌ लिखाई ‌एक  बहुत ‌‌बढ़ा बोझ लगती है।

 जबकि एक पढ़ाई लिखाई  ही दुनिया ‌‌‌‌‌‌‌‌में #1 सभी सुविधाएं देने वाली ‌‌ है ।

2

क्योंकि ‌‌‌‌‌‌‌पढाई लिखाई ‌‌‌‌‌‌ गहन और गहरी सोच देती है, 

संस्कार, संस्कृति को बढ़ावा देती है।

समुद्र बहुत विशाल होता है कुआं बहुत संकीर्ण होता है।

 परन्तु पीने के लिए कुएं के जल का उपयोग होता है न कि समुद्री जल का।


इसी तरह पढ़ाई-लिखई 

धनवल, 

शारिरिक वल, 

शक्ति वल

 पर भारी पड़ जाती है।


कैसे ?

3

दो दोस्त वचपन ‌‌‌‌‌‌‌‌मे इकठे स्कूल ‌‌‌‌‌‌‌‌जाते थे।

हम इनका कालपनिक नाम    स्वतन्त्र अौर सोज्नय रख लेते हैं।

स्वतंत्र के पिता विजनैस करते थे  और सौजंन्य के पिता एक आफिस में काम किया ‌‌‌करते ‌‌‌‌‌थे।

4

जैसी संगति वैसी रंगत।

स्वतंत्र हमेशा ‌पैसे ‌‌‌‌‌‌‌‌की ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌वातें करता।     

और सोजंय को नीचा दिखाता रहता।

5

दिन बीतते गए। 

स्वतंत्र ने 12 तक पढ़ाई  की और अपने ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ पिताजी के   साथ ‌‌‌‌‌‌‌‌व्यवसाय करने लगा।

सोजन्य ने ‌‌‌‌‌M.   Sc की और ओफिसर लग गया।

6

15  साल वाद सोजन्य ने ‌‌अपना घर वैकं से कर्ज लेकर वनाया।

उसने ‌अपने सभी वचपन के दोस्तों को आमंत्रित किया । 

स्वतंत्र को भी।


स्वतंत्र ‌‌‌‌‌आया तो सही  परंतु घर कितना ‌‌योजनावद् तरीके से और सूदंर वना है देख कर अचम्बा ‌‌‌‌रह गया 

और मन ही मन जल भुन गया कि मेरे से पैंसिल पैन ‌‌‌‌‌‌‌उधार ले कर पढ़ने वाला इतने अच्छे जीवन और मकान का मालिक कैसे वन गया।

मन ही मन सोचा कि मेरे पास इतना पैसा है, 

मैं इससे वेहतर घर वनाऊंगा।


यही सोचकर उसने सोजंय से उस मिस्त्री का पता ले लिया

 और सोजंय के घर से आने के वाद पहला काम जो किया वह था 

"मिस्त्री को ढूंढना"

मिस्त्री ढूंढने के वाद, 

मकान वनाना शुरू।

7

स्वतंत्र जब सुबह अपने विजनैस पर जाता तो, 

मिस्त्री से पूछताछ करके जाता  कि आज कितना और क्या काम होगा?

8

संध्या को फिर आता और पूरी पूछताछ करता कि कितना काम हुआ है और काम कब समाप्त होगा।

9

पैसा है परन्तु ज्ञान और धीरज नहीं है।

पैसे से सामान यानी

 सिमेंट, 

ईंटे, 

रेत खरीद सकते हो

 परन्तु मिस्त्री की क्रियेटिव कला तो नहीं। 

10

कुछ ‌‌‌ वनाना और कुछ सही, उपयोगी और अच्छा ‌‌‌वनाने में बहुत अंतर है।

स्वतंत्र की रोज रोज की किच-किच 

और दख़ल अंदाजी से तंग आकर ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌मिस्त्री 

और उसकी टीम भाग खड़  हुई, 


जो वकाया था बह भी  छोड़ गई।,,


सहनशीलता ‌‌‌‌‌‌‌ गुणवत्ता को जन्म देती है 

जो आमतौर पर गहन प्रशिक्षण और पढ़ाई-लिखई  से प्राप्त होती है।

Education is a better guard of Liberty than standing army.

अब स्वतंत्र अपने घर को आधा अधुरा देख कर दुखी जीवन जी रहा है।

दोस्तों और रिश्तेदारों ‌‌‌‌‌‌‌‌केतंज अलग से सहन करता है।  


11

यह है केवल पैसा कमाना लक्ष्य

 या 

शिक्षा के वीच फैसला लेना।

 शिक्षा जीवन को गुणवत्ता देती है।

12

शिक्षा प्राप्त करने की उम्र की कोई सीमा नहीं है। 

79 साल के पटना ‌‌‌‌‌‌‌‌के विनोद ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ जी IGNOU से  Ph D     कर रहे हैं। 

मेरा शत शत नमन।


 

सोमवार, 28 जून 2021

Self Knowledge

 B 1458


Know thyself

Know thy enemies


Thousand battles

Thousand victories.

              ---*-*--Sun Tzu

1

दुनिया ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌का सबसे ‌‌‌‌‌‌‌‌वडा ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ज्ञान 

अपने ‌‌‌‌आप को जानना ‌और आपने ‌‌‌‌‌‌‌आप को पहचानना है।

पहचाने।


2

 आपने आप को जाने

आपने ‌‌कमजोरियो को‌ पहचाने,

 मानें

तभी सुधार कर पायोगे।


जीवन ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌में हजारों संघर्ष /कोशिशें

हजारों सफलताऐ।


 जैसे ‌‌‌‌‌‌‌‌‌दूध पीते वच्चे

के लिए ‌‌‌‌उठ कर चलना भी एक ‌‌सफलता है।



  


इसके लिए ‌‌‌‌‌दो‌ तरीके

 ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌  लाभ दायक सिद्ध हुए हैं

A

 आंखों ‌‌‌‌‌को ‌बंद करें, 

 10 से‌20 मिनट शांति से 

सुख आसन ‌‌‌‌‌‌‌‌‌

में ‌ वैठ कर अपने ‌  आंशिक काल

और दीर्घ काल के सपने, 

उनको पूरा करने के लिए साधन न कोशिशे 

और ‌‌‌‌मन भटकाऊ विचारों को देखते रहे।


रीड की हड्डी सीधी रखें।


कलम, 

पैंसिल/पैन 

और कापी या नोट वुक

 हमेशा ‌‌‌‌इस समय अपने साथ रखें।

B

हथेलियों को 5-7 वार घर्षण करें। 

हथेलियों कोआंखों पर रखें।

2 मिनट वाद हथेलियों को हटाएं।

आंखों को खोलें। 


हाथों से आंखों ‌‌‌‌पर पानी डालना सुकून देता है।


जो बिचार आए हैं ‌‌‌‌‌

उन्हें लिखें। डेट/तारिख ‌‌‌‌‌डाल कर।।

 यह आपको‌ मानसिक ‌‌‌‌‌‌‌‌‌तनाव नहीं, 

सारी उम्र दिशानिर्देश देगा।


ऐसा करने से जो विना लिखे 10 साल में नहीं कर सकोगे, 

बह एक साल में  कर ‌‌पायोगे  ।

Work in silence

Let the success 

Make noise.

हमेशा ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌

अपने ‌‌‌‌आप से‌ विजेता  जैसी वातें करें।

मुंह ‌‌‌‌‌बंदमन ही मन

कहें" मैं कर लूंगा/लूंगी"

"मैं विजेता/विजेती हूं"

"आज ‌‌‌‌‌नही‌‌ तो ‌कल जीत मेरी होगी"

"कोई मुझे ‌‌‌‌‌हरानहीं सकता, जब तक मैं खुद हार नहीं ‌‌‌‌‌‌‌मानती/मानता"

आप अपनी प्रशंशा खुद करें, 

झूठी नहीं, सच्ची।

प्रशंसा के लिए दुसरो के सहारे रहे।


कम ही होते हैं जो ‌  प्रशंसा करते ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌हैं।


अधिकतर आलोचना करते हैं, 

उन्हें ध्यान से सुनो।

।।

फ्री के साइकोलॉजी के डाक्टर हैं।

आप की कमीयां ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌बत।््  वताएंगे  



हो सकता अपनी यह कमीयां आप को ही पता न हो।

चुपचाप सुधार लेना।


 


ऐसा करने से

आप देखें गेंद दिनों दिन ‌‌‌‌ आपका आत्मविश्वास ‌‌‌‌और  मनोवल बडता चला जाएगा।


आप पहले से अधिक ‌‌‌‌‌‌मन 

 बुद्बी से शक्तिशाली और प्रसन्न चित्त हो जाओगे।  



एक शकां दूर करें।


कर्म करें, 

गलतियां करें,

 गलतियां सुधारे।


डिग्री डिप्लोमा पढ़ाई लिखाई का तभी है यदि उनका प्रयोग अपने अौर अपनों का जीवन ‌‌‌‌‌‌‌स्तर ऊपर उठा सको।


बिल गेट्स कहते हैं: 

गरीबी में पैदा होना हमारे बश में नहीं, परन्तु ग़रीबी में मरना शर्मिंदगी है।




कोई ‌‌‌‌‌‌‌‌‌भी काम 75% से 90% पूर्ण ‌‌‌‌‌कर लिया, 

समझो काम पूर्ण ‌‌ । 

आगे ‌‌आहिस्ता आहिस्ता ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌स।  

धा र के चक्कर में स्वास्थ्य

 अौर सुख चैन ‌ख राब कर लेते हैं। 












शनिवार, 10 अप्रैल 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

B 1415


😢 जागो वत्स


Welcome and love

Biting words;
Words that hurt;
Words of criticism...


They are warnings so that we may improve further.

Don't fume or fret those words or refrain from the user.

The user of such words is our real well wisher because our personality defect is warned.
👌

कड़वे शब्दोँ
चुभने बाले शब्दोँ या
आलोचना भरे शब्दों

को स्वागत और स्नेह पूर्वक लें।
2
बह तो हमारे जीवन और ब्याबहार को सुधारने की एक चेतावनी(बार्निंग) है।
3
उन शब्दों को कुढ़तन का कारण न बनने दें, न ही शब्दोँ के प्रयोग करता को भी नफरत से न देखेँ न नफरत करेँ।
4
बह तो हमारा हितैषी है जिसने हमारे ब्यक्तितय/ब्यवहार की कमी बताई।

 सुस्वागतम करेँ।

डॉक्टर हमारे शरीर की कमी बताने के ही पैसे लेते हैं।

कबीर जी कहते हैं:

बुरा जो देखन मैं चला,
बुरा न मिल्या कोय;

जो मन अपना मैं खोजूँ
मुझ से बुरा न कोय।

☺️
सबसे बड़ा पाप

यह सोचना, महसूस करना और कहना
"मैं कमजोर हूँ"

Turn your words into actions and you are KING.

सुपरभातम
Wish you all a Happy Day ahead.💐

केशप




नोट: यह पोस्टिंग अपनी ईमेल से कॉपी की है।

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

बुद्धि Mind

 Mind is not a vessel to be filled but

 a fire to be kindled.

       - Plutarch

दर्शन शास्त्री प्लूटार्क कहते हैँ

😢

बुद्धि/मन कोई डस्टबिन(कचरे का डिब्बा ) नहीँ है जिसे कचरे से(गलत ज्ञान से) भरा जाए। 

💐

बुद्धि तो अग्नि रूपी शक्ति है जिसे सत संगत, सत ज्ञान, सत्य तथ्यों से प्रज्वलित किया जाना चाहिये ताकि स्वयं, समाज और राष्ट्र का कल्याण हो।


बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करेँ

 Self-Motivation

स्व मथंन से संघर्ष उत्पन होता है

संघर्ष से स्व सुधार होता है।

स्व सुधार से आत्मनिर्भरता बढ़ती है।

आत्मनिर्भरता अथाह सफलता दिलवाती है और मनोबल ऐसा बन जाता है कि सोच सकारत्मक बन कर हमेशा कहती है: मैं कर सकता हूँ YES I CAN DO. यह कठिन नहीं है। This is not difficult.

यह मैंने ही करना है। I will do it.

स्व मथंन लिख कर करेँ। फिर स्व सुधार करेँ।धीरे धीरे आत्मनिर्भरता आ जायेगी। किसी भी काम में सफलता आसान हो जाएगी।


Suparbhatam सुप्रभातम सुबह 2.54 am 29.10.2020

शनिवार, 24 अक्टूबर 2020

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करें

 

☺️              ☺️               ☺️

There will always be people
 in your life who

                         treat you wrong. 

Be sure to thank them, 
for
                         making you strong.

जिन्दगी है :
जीवन में हमेशा कुछ ऐसे होंगे जो आपको गलत सिद्ध करते हो होंगे

उनका बार बार मन से धन्यबाद करेँ क्योंकि आपको शक्तिशाली बनाने में इनका ही सबसे बड़ा योगदान है।

2
कबीर जी कहते हैं:
निंदक नियरे राखिए, आंगन कुटी छबाय;
बिन पानी, बिन साबुन, निर्मल करे सुभाय।

अर्थात 
जो हमारी निंदा करता है, उसे अपने नज़दीक रखना चाहिए क्योंकि वह बिना पानी, बिना साबुन हमारी कमियां बता कर हमेशा हमारे स्वभाव को निखारता और साफ करता है।

स्व सुधार श्रृंखला।



   

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

घर बैठे पेपर की तैयारी करेँ

 स्व सुधार Part II

मार्गदर्शन

Habits die hard, bad habits die very hard.

Carelessness costs career.

गैर जिमेबार जीवन कैरियर औऱ सुख बर्बाद कर देता है।

आशा है आपने दोनो दोस्तोँ   के बारे में स्व सुधार Part I में पढ़ लिया होगा। 

दोस्तों के नाम A और B रखे थे।

तो दोनों दोस्त अब शहर में कालिज में ग्रेजुएशन (BA/B Com/B.Sc/BCA/ BBA/etc) के 

लिए पढ़ रहे है।

2

कालिज आने जाने में मजा बहुत आता था। कालिज आते,  जाते ।

 जाते समय तो कालिज पहुंचने की उथल पुथल रहती। परन्तु जब कालिज का समय समाप्त होता तो  सुबह से भी अधिक मज़ा☺️ आता।

आते जाते को लिफ्ट के लिए हाथ देना।

 यदि A  को लिफ्ट मिल जाती तो बह B को मुहं बना कर चिड़ाता। 

और B बहिं ठहर कर किसी दूसरे से लिफ्ट लेने के लिए खड़ा रहता या पैदल ही चल पड़ता।

3

मज़ा तो तब आता जब कई बार लिफ्ट नहीँ मिलती और दोनोँ दोस्त अमरूद के खेतों में जा कर मालिक से पूछ कर अपने किताबों  को अमरूदों से भर लेते और सारे रास्ते खाते हुए मज़ा लेते आते।

4

कभी अमरूद, 

कभी बेर, 

कभी वाटर मेलन (मतीरा),

 कभी खरबूजे, 

कभी गन्ने आदि इनकी हर रोज़ के pre-lunch नाश्ता होता।

कोई भी किसान इनको मना नहीँ करता।

 सभी खुश होते कि कालिज में पढ़ने बच्चे उनके पास आते हैं।

किसान दरियादिल होते हैं।

 अपने को अहोभाग्य समझते कि देश का भविष्य इन्ही पढ़े लिखों के हाथ में है। पढ़े लिखे ज्ञान बान की इस दुनिया को बहुत जरूरत है।

5

इसी तरह हस्ते खेलते 3 साल गुजर गए और पता ही नहीं चला कि कब पेपर हुए और दोनों कब बैंक में सिलेक्शन हो गई।

6

क्योंकि दोनों की joining इकठ्ठे हुई थी, ट्रेनिंग शेड्यूल भी एक ही थी।

7

अब ट्रेनिंग शहर के बड़े होटल में हुई। 9.30 बजे से 5 बजे तक ट्रैनिंग हुई। 

शाही ब्रेकफास्ट होटल में डाइनिंग हॉल में हुया।

 बैंक ने इंतज़ाम किया था।

8

सुबह की चाय, 

लंच और

 शाम की हैवी टी ट्रेनिंग के दौरान ही दी जाती।

10

जब ट्रेनिंग खत्म होती तो A और B दोनो अपने कमरे में आते।

 जरा फ्रेश हो कर B अपने टेबल पर बैठ सारे दिन की training में जो सुना और सीखा होता उसके raw notes को फाइनल करने लगता तो A उससे उलझ जाता और कहता कि जहाँ घूमने फिरने आये है या पढाई करने?

11

परन्तु डिनर करने के बाद A और B सो जाते क्योंकि A बिजली बंद करने की जिद करता।

 जैसे ही A सोता, B उठ कर, टेबल पर बैठ कर, दिन भर में जो सीखा, समझा होता उसकी सोच सोच कर training रिपोर्ट बनाता और अपने ब्रीफ़केस में रख लेता।

12

जब ट्रेनिंग से A और B बापिस आते तो आते ही बैंक का Branch Manager ट्रैनिंग रिपोर्ट मांगता।

A हँस देता और कोई रिपोर्ट नहीँ देता। 

परन्तु B अपनी ट्रेनिंग रिपोर्ट दे देता।

13

नतीजा Time scale के आधार पर A 60 साल की उम्र में DGM बन कर रिटायर हो गया। पेंशन मिलनी शुरू।

और B पहले बैंक का GM बना, फिर  CGM बना और फिर बैंक का Director बन गया।

14

खाली दिमाग शैतान का घर होता है। 

सही कम सोचता है, गलत अधिक।

Mr A गांब में जहाँ भी जाता गांब बाले पुछते B तो रिटायर नहीँ हुया, तुन्हें क्या हुया।

 कुछ गांब बाले तो काना फुसी करने लग पढ़े कि A को बैंक ने ससपेंड कर दिया है।

 कोई हेरा फेरी की होगी।

15

इस कानाफूसी का नतीजा यह हुया कि Mr A  ने एक बकील से सलाह ली। 

बकील ने कहा आपके साथ कानूनन गलत हुया है । 

संबिधान का article 14 आपको Right to Equality देता है।

 जब Mr B को बैंक ने Director बना दिया तो आपके अधिकारों का हनन हुया है। आप मुकदमा करके बैंक से मुआबजा ले सकते हो।  

माड़ी सलाह भी बर्बाद कर देती है।

सलाह सभी दे देते हैँ, भुगतना खुद को पड़ता है। मुक़दम्मे पर जो खर्च हुया , समय बर्बाद हुया बह तो बकील या किसी और ने नहीँ दिया।

 नुकसान तो Mr A का हुया जिसने ईर्ष्या बश अपनी बुद्धि का प्रयोग नहीँ किया।

किसी भी कर्म का CBA सोचिए। CBA=Cost Benefit Analysis.

एक मुकद्दमे में 5-6 साल लग जाते हैं, मन की शांति, समय की बर्बादी, पैसे की बर्बादी, 5-6 साल किसी भी काम को फोकस नहीँ कर सकता। चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है, गुस्सा बढ़ जाता और अंत मुकदमे की कोई गारंटी नहीँ आप की फ़ेवर में हो न हो।

लड़ाई, झगड़े, पुलिस, कोर्ट, मुकदमे से बचना ही अच्छा है। यह जीवन से सुख छीन लेते हैं। 

केवल अहंकार ही लड़ाई झगड़े करवाता है। इससे बचें


16

Mr A ने बैंक पर मुकदमा कर दिया।

निचली कोर्ट से Mr A मुकदमा हार गया।

अपील honourable High कोर्ट में कर दी।

बहां भी Mr A हार गया।

17

अब बकील के कहने पर MR A ने अपील Honourable Supreme Court of India में कर दी।

Apex Court में एक दो तारीखों में मुकदमे का फैसला हो गया।

बैंक के बकील से honourable Justice ने पूछा : बैंक ने किस आधार पर Mr B को Bank Director  दिया।

17.1

बैंक के बकील ने कहा:

 Me लार्ड, Mr A और Mr B दोनोँ ने बैंक एक ही बैच में जॉइन किया। 

दोनों को ट्रैनिंग पर भेजा गया।

 दोनो की ट्रेनिंग पर एक जैसा खर्च हुया।

17.2

Mr A ने कभी ट्रेनिंग रिपोर्ट नहीं दी। ट्रेनिंग पर खा पी कर TA bill बैंक से लेता रहा।

जबकि Mr B ने सभी training reports बैंक को दी। 

जो बैंक ने कॉपीज करा कर सभी ब्रांचेज़ को भेजी।

 जिसे पढ़ कर बैंक में कई नये रूल बने और बैंक को करोड़ों का लाभ हुया। 

Mr B की ट्रेनिंग रिपोर्ट्स का भरा हुआ ट्रक माननीय सुप्रीम कोर्ट के बाहर खड़ा है जो माननीय जज साहिब चैक करबा सकते हैं।

17.3

Mr A का बैंक के प्रति रबैया गैर जिमेदारना रहा। इस लिए उसे DGM के लेवल पर रिटायर मैंट मिली। 

17.4

जबकि Mr B का रबैया बहुत जिमेदारना रहा और बैंक ने उसे GM, CGM, Director के पद दिए।

बैंक के बकील ने Mr A और Mr B की ट्रेनिंग पर हुए खर्च का ब्यौरा भी दिया। 

इसके साथ ही Mr B द्वारा दी गई रिपोर्ट्स से बैंक  को क्या लाभ हुया इसका ब्यौरा भी दिया।

17.5

इस पर माननीय न्यायाधीश जी ने बहुत ही सुंदर जजमेंट दी/जो अलगर्ज़ों के लिए कान खड़े करने के लिए काफी है।

जज साहिब ने कहा और लिखा: 

मेरे पास कोई पावर नहीँ है कि मैं निक्कमे Mr A जो समाज पर बोझ है की पेंशन बन्द करदूँ, मैं बैंक से कहता हूँ यदि बैंक रूल इज़्ज़ाज़त देते हैं तो Mr A से सारे Training का खर्च बापिस ले ले, मुकद्दमे का खर्च ले और पेंशन बन्द कर दे।

शिक्षा:

 अपना काम जिमेबारी और लगन से करोगे तो प्रगति कोई नहीँ रोक सकता। जो जानते हो उसे लिखो। ताकि सभी उसका लाभ ले सकें। सकीर्ण सोच न रखें।

Sharing is caring.

 

Procastination and careless destroy good careers. Work first.

नोट: 

इस लेख को शिक्षा के दृष्टिकोन से पढ़े। लेखक का किसी भी की भावनायों को ठेस पहुंचाना नहीँ है।

Benefits of writing:

Diary decreases/destroys depression. So write diary.

जीवन के बहुत से खटे मीठे अनुभव हम दुसरों को बता नहीँ सकते, पर उन्हें लिख कर जला देने से मन हल्का हो जाता है, तनाब दूर हो जाता है। हर रोज़ डायरी लिखने से (डेट जरुरी है) मानसिक तनाब नहीँ रहता और जीवन को मार्ग दर्शन मिलता है।

अभी कुछ दिन पहले CBI के साबका डायरेक्टर ने आत्म हत्या कर ली। डिप्रेशन में थे।

जीवन को जियें। मन की स्थिति को गहराई से जान कर लिखते चले जायें। आपको पता चल जाएगा सुधार कहाँ करना है।

सुधार तो स्वयं ही करना है। यदि कमरे में अधिक धूप आ रही है तो सूरज को जितना मर्जी कोसो, कोई लाभ नहीँ, उठो और पर्दा खींच दो, अपने आप अधिक धूप।कम हो जाएगी।

इसी तरह दूसरों को कोसने से कुछ नही बदलना। TV का रिमोट हमारे पास है। जब चाहो बंद कर दो, जब चाहो चला लो, किस से मिलना है, किस्से नहीँ मर्जी हमारी है। हम किसी के ब्यवहार को नहीँ बदल सकते पर उसके बयवहार पर क्रिया या प्रतिक्रिया तो हमारे हाथ में है।

पढ़ना: 

किताबेँ हैं, हम हैं। जब।मर्जी खोलो जितना मर्जी पढ़ो। 

पढ़ा जीवन मे हमेशा काम देता।

मैंने यदि यह लेख न लिखा होता तो आप तक पहुंचता। 55 करोड़ आदमी पढ़ेंगे। क्योंकि Google ने लिखा कि प्रोफेसर हिंदी में लिखो 55 करोड़ लोग हिन्दी पढ़ते हैं।उनके पास डेटा होगा तभी लिखा है।

इस लिए जो जानते हो लिखो और अपने सहयोगियों से डिस्कस करो। जो बुरा समझो भूल जायो, जो अच्छा हो लिख डालो। गुस्सा आये लिखो। बोलो नहीँ। बोलने से दोस्ती/रिश्ते टूट जाते हैं।

धन्यवाद 












गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करें

 Motivation

If you wish to have comfortable life....

Then

Reduce your luggage of expectations.


हिन्दी में

स्व सुधार

यदि जीवन सुखमय रखना चाहते हो 

तो 

2

दूसरों से आपेक्ष्यों की गठड़ी जीवन में हल्की रखेँ।


सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी

  फोकस घटाती है यह सोच

Self mental discipline


एक बच्चे ने बताया, सर आप ने बहुत से मेरे अन्दर की कमियों को खोजने।में सहायता की है। अब पढ़ना अच्छा और आसान लगता है।


मैं हमेशा अपने पिता की बिरोधता करता था, माताजी से उलझता रहता था।

क्योंकि मैं MA में पढ़ रहा हूँ।मेरा interest और concern केवल और केवल पढ़ाई होना चाहिए। 

जब की मेरा ध्यान पढ़ने में कम और दूसरों को बताने और बहस मे अधिक।

पिता:

 पिता जीवन दाता है। बिल्कुल ठीक मैंने 20 साल जब मैं छोटा होता तब से अहसास किया कि सभी रिश्तेदार, पड़ोसी, जानकार हँस हँस कर बाते करते हैं परन्तु फीस तो पिताजी ने दी।

खाना माता जी ने पकाया, कपड़े माता जी ने धोए और आज मैं इनकी बदौलत MA कर रहा हूँ और इनकी ही निंदा करता हूँ।

सब बन्द। ।।


पिता जी के माता जी के सुबह प्रणाम करता हूँ।

दिन पहले से शुरू करता हूँ।


2

बिल्कुल सही: प्राथना के 2 भाग हैं। 

पहला:

 है प्रभु या इष्ट देव जो मेरे बश में नहीँ, उसे मानने की शक्ति दो।

दूसरा:

 हे प्रभु या इष्ट देब जो मेरे बश में है उसे करने में मेरी सहायता करो। 

करना मैंने है।

इससे तो मेरा जीवन ही बदल गया है।

सोशल मीडिया बन्द। 4 बजे 5 मिन्ट ईमेल देखता हूँ। दोस्तों के फ़ोन बन्द।।बैंक पेपर के बाद दोस्त भी जहीं हैं।

परन्तु नौकरी तो सारी उम्र की है। दोस्त तो बदलते रहते हैं।

TV बन्द, क्या करना ख़बरें सुन कर या फिल्में देख कर।

इससे मेरा समय 10 गुणा बढ़ गया है। आत्म सुधार /आदतें ही इन्सान को आगे ले जाती हैं।

किताबें तो सभी के लिये एक ही हैं। जिसने जितनी तैयारी कर ली, उसकी ज़िन्दगी चमक जाएगी।

बाकी बहाने ढूंढते रहेंगें।

2 महीने

61 days

1464 घण्टे

87840 minutes

5270400 seconds (52 लाख 70 हज़ार 400 पल)

2000 पेज।

जो ज्यादा बार revise करेगा बहि सफलता का सिकंदर बनेगा।

Mind मैप या माइंड ट्री बना कर पढें। (Google पर ढूंढे.और बनाना सीखें)बार बार revise करना आसान हो जाता है। एक दिन में 5 से 10 बार revise कर लोगे।

Online पेपर की प्रैक्टिस करेँ। नहीं तो प्रश्न छूट जायेंगे।

आप देखेंगे कि आप को 80% syllabus तो आता है।

चुपचाप गहन स्टडी करें। 20% के लिए किताबें ढूंढे, दुसरों से सलाह लें ।

सलाहकार सकारत्मक हो 

नकरत्मक्ता जिन्दगी और कैरियर खराब कर देती है।




रविवार, 4 अक्टूबर 2020

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करेँ

 

स्व  मार्ग दर्शन
सूर्य की तरह सोचें और सींचे

उच्च सोचने और करने सफलता सुनिश्चित होती है।
Morning Whisper~


🎯

Judge nothing, 
You will be happy . 
जैसा है, बैसा देखें। जैसी दृष्टी बैसी सृष्टि।

2
Forgive everything, 
You will be happier . 

क्षमा क्षमताओं को बढ़ाती है। 
मन से क्षमा करेँ, जिन्दगी में आगे बढ़ें। 

3
Love everything, 
You will be happiest.
इस दुनिया से मोह नहीँ प्यार करो। हमेशा हर्षित रहोगे।


Best regards
सुप्रभातम










स्व सुधार
Remain detatched in this world of attachment. 


इस मोहित संसार में, अमोहित हो कर रहें।  दुःख नज़दीक नहीँ आयेंगे।


Best Regards...