आज की कविता है
आत्म साक्षात्कार
संदर्भ है
"मैं और मेरा आत्म बल"
"मैं और मेरी आस्था"
एक लेखक की भावनाओं को मैंने शब्दों में संकलित किया है ताकि कम शब्दों में जीवन सत्य का ज्ञान प्राप्त हो सके।
और अपने असफलता को सफलता में वदलने के विचार भी हैं।
1
मैं डर का पुलिंदा हूं
अपने आलस को तकदीर बताता हूं।
2
इसी डर से डरता डरता इतना डर गया कि
आत्म निर्भर वनने की बजाय आत्म हत्या की सोचने लगा।
3
अंधेरा ही अंधेरा छाया था जीवन में
आशा कम,
निराशा का अंबार था जीवन में।
4
अंतर्मन से आबाज आई
"उठो,
जागो,
तब तक जूझते रहो
जब तक सफल न हो जाओ"
निराशावादी नहीं,
आशावादी दृष्टिकोण रखो।
5
शक्ति का संचार हुआ
नया जीवन का आगाज़ हुआ।
बदलाव शुरू हुआ
बदलाव जीवन है,
अपनी शक्तियों को पहचानो,
जानो और मानो,
जीत आपकी होगी।
यही बिचार आत्म बल बढाता चला गया
मैं जहां अटका था, हट कर शक्ति हीन से शक्तिशाली बनता चला गया।
5
अपने आप से मन ही मन बुद्धिमता से कहो
"I am unique, इस संसार में मेरे जैसा कोई नहीं।
I am 🦁 lion, मैं शेर हूं, अपने अन्दर के शेर को जगाओ अर्थात अन्दर से शक्तिशाली बनो।
I am diamond, मैं पत्थर नहीं हीरा हूं।
I am Winner 🏆. मै विजेता हूं। मैं मेहनत और कोशिश के बल पर सब कुछ प्राप्त कर सकती हूं/सकता हूं।
इन शब्दों को बार बार दोहराओगे
तो यही ही बन जाओगे।
मन चाहा फल पाओगे
6
शब्द शक्ति है
यह मैंने तब जाना।
अपने से कहे कमजोर शब्द, कमज़ोर बना देते हैं।
अपने से कहे शक्ति भरे शब्द, शक्तिशाली बना देते हैं।
मैंने शब्द बदले,
21 दिन में संसार वदल गया।
मेरा स्वयं का मंत्र हे।
"हां मैं कर सकता हूं"
इससे करने की क्षमता बड़ी और सफ़लता प्राप्त हुई।
7
कठिन से कठिन काम या समस्या को पूरे मन से ठान कर लिया और करता हूं।
क्या सीखा?
हर समस्या का हल है , केवल
* हल ढूंडीए, ढूंढ़ते रहीये
* हल लिखते रहीए
* एक्सपर्ट से पूछिए
* सोशल मीडिया पर ढूंढीए।
* इंटरनेट पर ढूंढीए।
परंतु अपनी सर्च व रिसर्च को लिखिए जरुर ।
नहीं तो की हुई सारी कोशिश और मेहनत बेकार।
External circumstances keep on changing 🚼 but internal is permanent and changes with your efforts.
एक ज्ञान मिल गया कि दो क्षमताएं मेरे अन्दर है बाहर नहीं
1 खुशी Happiness 😊
2 सफ़लता Success 💪
सफ़लता का आसान फार्मुला
"आप+आप की रुचि+आप की लग्न+आपकी कोशिश=सफलता"
आप की रुचि जिस काम/कोर्स में नहीं वहां सफलता किसी भी हालात में नहीं मिल सकती। जो पढ़ाई करता है, सैरटीफिकेट उसी के नाम का होता है।
रुचि है परन्तु लग्न नहीं अर्थात अपनी पढ़ाई/काम को पूरे मन से न करना , तब भी सफ़लता नहीं मिलेगी।
अब लग्न है परन्तु रैगुलर नहीं हो पढ़ने या काम सीखने में, करने में, तो भी सफ़लता नहीं मिलेगी।
जानें कोई कमी तो नहीं।
8
सबसे पहले Health is Wealth. सब सफलता स्वास्थ्य पर निर्भर है, पौष्टिकता से भरपूर आहार लें, व्यायाम करें, सैर करें, धूप का आनन्द ले, दोस्तो से हंसी मजाक, अपनों से हंसना हंसाना स्वास्थ्य के नज़रिए से लाभदायक है।
हां जब कोई कंपीटिटिव इगजैम या बड़ा काम करना है उसे करने के लिए हैल्थ इग्नोर हो जाती है, परंतु जैसे ही लक्ष्य पूरा हो दोबारा हैल्थ पर केयर करें।
9
शिक्षा को केवल नंबरों तक सीमित न रखें।
हाकी विश्व लीग में खिलाड़ीयों को देखा होगा। उनसे प्रेरणा लें। वह कभी हार जीत के लिए नहीं खेलते, परंतु खेल को अपना 100% देते हैं और जीत जाते हैं।
स्टेडियम में बैठे दर्शक क्या कहते हैं, हाकी खिलाड़ी कभी ध्यान नहीं देते हैं।
आप भी अपने लक्ष्य के प्रति ऐसा जोश रखें। जीत निश्चित रूप से आप की होगी।
पढ़ने के लिए
धन्यवाद