लेबल

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

घर बैठे English बोलना/सीखना सींखेँ


 How to leverage time?

All - old or young, rich or poor, male and females are given 86400 gems everyday without any prejudice.

(24 hrs x 60 mintues x 60 seconds = 86400 gems)

👍

Very few know

 "how to manage time and they achieve more, fret less and seldom lack time for thier life."


There are others:

" Who always complain* I don't have time.*

Here are the tips to leverage fixed and limited time:

1 

Writtern "To Do List" with priority leverages time and makes utilization of time 'effective'.

2 

Mark the tasks as "professional, personal, others". Color *red* for urgent, brown for next imortant, blue for next important.

3

Priority 1, 2, 3, 4,........ can be assigned for effective handling of several tasks with right schedule.

4

When a task is accomplished, tick it or mark with green color pen.💐

5 

This is #1 way to manage time.

°Other rules:


A

Keep the 'To Do List" on your table or in front of you.

B

Transfer the balance tasks to next day, next week, next month or next year..

Benefits:

1

Tasks in head are transferred on paper.

2

Hence, this reduces mental stress.

3

Tasks are not forgotten.

4

Follow up is easy. Many tasks have no value without proper and timely 'follow up'.

5

Deadlines are not missed.

B 13*58

- समय प्रबंधन-

 सफलता की कुंजी।

 सुखी जीवन की कुंजी।


आप आम तौर पर दो तरह क़े इंसानों से मिलते होंगे।

1 जो यह कहते हैं कि "मेरे पास समय ही नहीं है" हमेशा परेशान, पशेमान, काम का बोझ लिये घूमते फिरते हैं। ऐसा नहीं कि इनके पास काम या जिमेदारी अधिक है बल्कि इन्हें या तो काम का पूर्ण ज्ञान  नहीँ है

या फिर

समय प्रवंधन की कला का ज्ञान  नहीँ है।

 केवल काम, काम का डर, परफेक्शनिस्ट बनने की चाहत, फेल होने का डर से इनकी पर्सनल प्रोडक्टिविटी स्तर हीन।होती।

यह अपनी कमियों के लिये दुसरों को, समाज को, इको सिस्टम को दोष देते रहते हैं।


2 यह समय प्रबंधन में माहिर होते हैं। यह जानते हैं कि समय को बढ़ाया नहीँ जा सकता परन्तु 24 घन्टे में काम का प्रबंधन कर , अपने रोल के मुताबिक काम पर फ़ोकस करके अपनी पर्सनल प्रोडूक्टविटी को बड़ा लेते हैं।

☺️

समय तो सभी (बच्चे-जवान/बूढ़े, गरीब-अमीर, रंक या राजा,  स्त्री या पुरुष ) के लिये फिक्स है यानी 24 घन्टे। 

हर दिन परम् आत्मा हर इंसान को 86400 हीरे दे देती है।

 यह आप पर है

आप इन हीरों का सदुपयोग करते हो या दुरुपयोग। 

सदुपयोग करने बाले उच्च और सुखी  जीवन जीते है जबकि दुरपयोग करने बाले शिकायतों से भरा दुःखी जीवन।

यह आप पर निर्भर करता है कि कैसा जीवन जीना है।


यह हीरे हैँ 24 घन्टे x 60 मिन्ट x 60 सेकंड= 86400.











।



घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 Invisible Grace

☺️ Never ignore your mother.

☺️☺️ 

Never trouble your father with words or deeds.

Their blessings are power unlimited.

You are because of them. Know the truth, accept the truth.


Support them with words, behaviour and deeds. 

You will get SUCCESS unlimited.


आशीर्वाद

☺️अपनी माता को कभी इग्नोर न करें।

☺️☺️ अपने पिता को कभी मन, बचन, कर्म से दुःखी न करेँ ।

उनका आशीर्वाद असीमित शाक्तियों का स्रोत है।


आपके जन्म दाता हैं। जन्म नहीँ तो कुछ भी नहीँ। इसे पहचाने, इसे जाने, इसे माने ।

हमेशा माता पिता की मन बचन।कर्म से सहायता करें।

देखें सफलता कई गुणा बढ़ जाएगी।

💐सुप्रभातम


जैसे घर में प्रवेश करने से पहले खूब सफाई की जाती है, इसी तरह अँग्रेज़ी की ग्रामर और अँग्रेज़ी बोलना/लिखना सिखाने से पहले आपको ज्ञान देकर मन की सफाई कर रहा हूँ। 

पढ़ते जाईये बदलते जाईये।




घर बैठे इंग्लिश बोलना/लिखना सींखेँ

 Tackling tough troubles, tames and trims our mind to be fit for TOP achievements.


Never fear or fret the troubles.

👍

परेशानियों से कभी घबराना नहीँ।

परेशानियां हमें आगे बढ़ने के लिये तैयार और प्रेरित करती हैं।

देखा है क़भी?

☺️

जब किसी मंज़िल पर पहुंचने के लिये धूप में चलते हैं तो पांब धूप में रुकते नहीँ परंतु छाया यानी बृक्ष की छाया से धूप में चलने के लिये बढ़ते नहीँ।

जीवन में परेशानियां भी ऐसी है।

😢😢 

परेशानियां क्या हैं? 

उस बिषय का ज्ञान या परिस्थिति का अनुभव कम तो परेशानी , नहीँ तो कोई परेशानी  नहीँ।

परेशानी खत्म ,

 ज्ञान दे गई या अनुभव सीखा गई।


इसलिये परेशानियों से घबराएँ नहीँ बल्कि मुकाबला करेँ। 

जीत आपकी होगी।

उधाहरण: 


इनके बारे में एक किताब में पढ़ा:

1

 पिता अखबार बेचते थे।

2

 गांब में इनका परिवार अखबार बेच गुजारा करता था।

3 

जब बच्चा, बच्चा था तो रेल में अखवार आती थी, बच्चा  पटरी के साथ साथ भागता था ।

 चलती रेल में से अखबार फेंकी जाती और बह बच्चा उस फेंकी अखबार को अपने हाथों में कैच करता ताकि अखबार धरती पर गिर कर फट न जाए।


4 

यह बच्चा यह  सुनिश्चित  करता कि अखबार नीचे न गिरे ताकि फटे न।

नहीँ तो बह अखबार बिकेगी नहीँ औऱ इसके  पिता जी नाराज होंगे। 

यह आलम था गरीबी का।

5

बच्चा बड़ा हुआ। 

पढ़ लिख कर NDA पास करके पायलट बनने का सुपना देखने लगा।

6

परन्तु हमेशा पैसों की कमी आड़े आती।

 इस बार भी यही हुआ।

7

पढ़ा है किताब में 

एक शादी शुदा बहन ने अपने गहने बेच बच्चे  को NDA के लिये देहरादून भेज दिया।

8

इस बच्चे को  पूरा यकीन था कि NDA में सिलेक्शन हो ही जाएगी।

9

परन्तु रिजल्ट आया और रिजेक्ट हो गए 

 बहुत परेशान ।

 अब पैसे भी नहीँ, घर बापिस कैसे जायें, बहन के पैसे कैसे दें। 

लक्ष्मण झूला (हरिद्वार) में परेशान गंगा मां के जल को घूर रहा है यह बच्चा।

तभी उनके नजदीक एक स्वामीजी आये और उन्हों ने परेशानी का सबब पूछा।

बच्चे ने सारी आप बीती और   सारा हाल  बताया।

मायूस बच्चा बोला 

* अब मेरे पास घर जाने के लिये पैसे नहीँ है।

** रात रहने के लिये जगह नहीँ है ।

*** खाने के लिये भोजन नहीँ है। 

भूखा हूँ।

स्वामी जी बच्चे को अपने साथ ले गए और खाना दिया,

 रहने के लिये आश्रम में जगह दी, 

दूसरे दिन घर बापीसी के लिये धन दिया।

बनाने बाली परम् आत्मा कुछ ठोकरें देती है तो हम दुःखी होते हैं परंतु उस परम आत्मा ने कुछ बड़ा सोचा होता है।

👌

बह बच्चा भारत का मिसाइल मैन बना।

फिर भारत के राष्ट्रपति बना।

कौन है यह बच्चा:

 डॉ APJ कलाम साहिब।

💐

जरा सोचो:

 यदि NDA में सिलेक्शन हो जाती तो केवल पायलट बन सारी उमर नौकरी करते और 


भारतबर्ष मिसाइल मैन और एक अच्छे राष्ट्रपति से बंचित रह जाता।



रिजेक्शन का अर्थ है, अभी तैयारी पूरी नहीं हुई। काबलियत बढ़ायो सब कुछ पायो ।


परेशानियों से घबराओ नहीँ, परेशान न हो, 

सोचो और हल निकालो। ज्ञानवानों की प्रेरणा और ज्ञान देने  बाली पुस्तकें पढें ।


😢 अच्छी वीडियो भी ज्ञान का अच्छा स्रोत है। 

सुने ब देखेँ।










घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 Personality 

Improvement 

Tip


☺️ Self assessment and improving the personal skills is an escalator to success while


Assessment by others/peers is a lazy ladder.


Think and act.

😢

अपनी योग्यताओं और काबलियत का स्व ज्ञान करके सुधारना, सफलता के  लिये किसी लिफ्ट(एसकेलेटर) के समान है

जबकि

योग्यताओं और काबलियत का ज्ञान दुसरों या हम उम्र दोस्तोँ से  होने पर एक सुस्त लड़खड़ाती पौड़ी के द्वारा सफलता रूपी छत पर जाने के समान है।।

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखे

 Three pillars

 of

 great personality.

1 Affection/Love All Serve All spirit.

2 Prayer for universal welfare and well being.

3 Knowledge &  self power.


पर्सनलिटी के तीन स्तंभ

1 प्रेम (वासुदेव कुटुम्बकम)

2  प्रार्थना

3 शस्त्र और शास्त्र ज्ञान।


गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

घर बैठे English बोलना सींखेँ

 जो अपनी राह चलते हैं,

लोग उनकी सफलता की रफ्तार से हाथ मलते है।

आधारहीन आलोचनाओं को अपनी सोच का कंकर न बनने दें।



घर बैठे इंग्लिश बोलना/लिखना सींखेँ

 अभी आपको अँग्रेज़ी बोलने सीखने के लिये तैयार कर

 रहा हूँ 

ताकि

 जब थोड़ी कठिन अंग्रेज़ी आए तो आप अपने आप को असहाय न समझें।

☺️

इसलिये स्व सुधार के तरीके बता रहा हूँ।

☺️ कोई भी कर्म करने से पहले सोच समझ से कदम उठाये औऱ उस कर्म या सोच के दूरगामी परिणाम को सोचें और धैर्य,

 धीरज से क्रोध पर नियंत्रण कर दूरगामी परिणामों से बचें।

☺️☺️

छोटे/थोड़े/ 

यह दूरगामी परिणाम क्या होते हैं।

छोटे/थोड़े सुख के लिये, तालियों के लिये, हीरो बनने के लिये बड़ा दुख मोल लेना।

**

 दूसरों की गलतियों से खुद को सुधारना।

1

एक बिद्यार्थी ने बताया:

2

सर, 

हमारा एक दोस्त हर रोज हमेँ

** नए, नए महंगे फ़ोन दिखा कर रौब दिखाता था।

3

हमें जलन भी होती और उस पर क्रोध भी आता।

4

परन्तु हम डरते बोलते नहीँ थे।कियूंकि बह अभद्र भाषा और लड़ाई पर उतर आता था।

5

परन्तु आज उनके घर पुलिस आई औऱ उनके पिता और भाई को पकड़ ले गई ।

6

पुलिस ने बताया इनका लड़का एक हॉस्पिटल की रिसेप्शन से जो मरीज के घर बाले आते थे उनके फोन उठा ले जाता था।

कियूंकि जिसके घर का मरीज बीमार हो, 

बह तो घबराय होते हैं, 

जैसे ही रिसेप्शन पर पर्ची कटवा मरीज को बार्ड में ले जाते तो फोन और पर्स जो मिलता इनका लड़का उठा ले जाता।

7

आगे पुलिस ने बताया:

 हमारी निगाह उस पर पिछले 6 महीने से उस पर थी कियूंकि हॉस्पिटल के CCTV कैमरे में इसकी ही फोटो आ रही थी। 

**

अब मिल नहीँ रहा इसलिये इसके पिता और भाई को ले चले हैं औऱ जब बह मिल जाएगा। 

इन्हें छोड़ देंगे।

8

पिता कह रहा था: 

यह मेरा बेटा ही नहीं है,

 चोर है।

माँ, 

बहने रो रही थी।

भाई बोला: 

ऐसे चोर भाई भगवान किसी को न दे।

9

इस केस में बाप की 40 साल से मेहनत की दुकान चली गई। खर्च हुया केस पर। 

केस चला और 3 साल की जेल की सजा हुई।

10

इसे कहते हैं: 

Short term gain, 

long term pain.

ऐसी सोच और कर्म से बचें जो सारे परिवार को दुख दर्द दे।

Better to sleep hungry than to be debt or enjoyment through bad deeds.

कर्ज या चोरी के धन की बजाए भूखों सोना बेहतर है।







बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखेँ

 A disciplined mind gives 
Happiness

While 

An un disciplined mind gives sufferings.


अनुशाषित मन और कर्म सुख  देते है।


बेलगाम मन और अमर्यादित कर्म दुख देते हैं।

सुप्रभातम


B13*51


घर बैठे English बोलना/लिखना सीखें

 मन की शक्ति


यह केवल और केवल आप ही कर सकते हैं।


जब कुछ करेँ तो एक बिचार जरूर लायें। अति लाभकारी है।

☺️ क्या जो मैं कर रहा हूँ उसमें मेरे लक्ष्य क़े लिये कोई प्राप्ति हो रही या केवल समय को पास किया जा रहा है?

ऐसा सोचने से आप तुरंत समय बर्बादी का कार्य छोड़ अपने लक्ष्य से जुड़े किसी कार्य या प्रयत्न पर फ़ोकस करेंगे और लक्ष्य प्रति तैयारी अधिक होगी।



घर बैठे इंग्लिश बोलना/लिखना सीखें

 एक्सपर्ट की अँग्रेज़ी बोलने की टिप

☺️ कोई भी बात सुने या कुछ देखें तो सोचें: 

Who, What, When, Where, Why, How?

क्या, कौन, क्यों, कब , कहाँ, कैसे?


किसी भी बस्तु, बात या परिस्थिति के बारे में इन पांच पहलुयों पर सोचेंगे तो दुसरों से अधिक ज्ञानबान बनते जायेंगे।

सुनो , जानो, सोचो और बनो।

शुभ कामनाएँ।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखे।

 पावरफुल टिप

☺️

दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते, क्या समझते, यह महत्ब पूर्ण नहीँ है।

☺️☺️

आप अपने बारे में क्या सोचते हैं किसी भी सफलता के लिये बहुत जरूरी

इग्नोर what is wrong with others.

दुसरों का जो गलत लगे उसे मन मष्तिष्क से इग्नोर कर अपने लक्ष्य / मिशन/गोल पर एकाग्र ,(फोकस) करेँ।

*** 

आशा है आपने अँग्रेज़ी बोलने लिखने की हिंदी की किताब खरीद ली होगी। 80/100 रुपये की आती है। न मिले तो इन्ही नोट्स को पढ़ते जाना । 3 से 6 महीने में बहुत अँग्रेज़ी आ जायेगी । 


घर बैठे English बोलना/लिखना सीखें

 Winning Strategy

☺️☺️

1 

Learn from mistakes

2

 Read age appropriate books.

3 

Always have pencil in hand to underline what you have read.

4

 While reading, finish the chapter and then go back to what is difficult and needs clarification.

5 

Read the questions on the back of the chapter first. 

Then go through/read the chapter.

You will understand 50 to 60% more.


Powerful Tip

☺️ My memory is sharp. I understand quickly.

Say this 10 to 20 times mentally and see that results are excellent.

☺️☺️ Manage your emotions.

☺️

बिजेता की तैयारी

1 

अपनी गलतियों से सीखें।

2 

तैयारी जरूरत से दो गुणा करेँ। पढें।

3

 विश्वास करेँ "मैं कर सकता हूँ" नकरात्मक बिचार बिफलता की ओर ले जाते हैं ।

 इनसे बचें।


4 

चैप्टर को हाथ में पेंसिल ले कर पढें। 

जो पढ़ते हैं उसके नीचे अंडरलाइन करते जाएं।

बहुत बार पता ही नहीं चलता कि कौन सा चैप्टर पढ़ा है  और कौन सा नहीँ। 

कोई चैप्टर कई बार पढ़ा जाता है और दूसरा कोई एक बार भी नहीँ। 

**

पेंसिल टेकनीक इससे बचाती है।

5 

😢 पढ़ने  की गलती सुधारें। 

आम तौर पर बिद्यार्थी पहले चैप्टर पड़ता है और पीछे दिए प्रशन तो देखता ही नहीँ। 

यह बैसे ही जैसे बिना नेम प्लेट या बोर्ड के रेल गाड़ी में बैठना और जब अगला स्टेशन आये तो पछताना कि मैं तो गलत गाड़ी में बैठ गया।

☺️

इसलिये पहले चैप्टर क़े पीछे दिये प्रशनों को पढ़ो,

 फिर चैप्टर को इससे चैप्टर की समझ 50 से 60 प्रतिशत अधिक आएगी।

*पावरफुल टिप्स*

😢 मेरी याददाश्त/मेमोरी बहुत अच्छी है। मैं बहुत बुद्धिमान हूँ। हर रोज़ 10 से 20।बार मन ही मन बोलें और महसूस करे।

आपके बिना किसी और को न सुने। 

अपने आप को दुसरों के अबलोकन पर निर्भर रहने दें। 

अपने दुश्मन स्वयं न बने। मन ही मन 'न, नहीँ' कहने से बौद्धिक बल कम होता है, शारीरिक बल क्षीण।

अपने दोस्त बनिये।

सफलता  सुलभ हो जाएगी।

☺️ अपनी उम्र के हिसाब से ही अच्छी पुस्तकें पढ़िए।

इमोशनल मैनेजमेंट रखें।

अति भावनायों में बहने बाला कभी भी सफल नहीँ होता।



यह स्व सुधार जीत को सुनिश्चित बनाते हैं, चाहे पेपर स्कूल/कॉलेज के हों या कंपीटिटिव एग्जाम के।


 



घर बैठे English बोलना/लिखना सींखे

 Brain  Heals

ब्रेन स्वथ्य दाता है।

1 

जो हम लगातार

 पढ़ते हैं, 

सुनते हैं,

सोचते है

और

बोलते

है

2

खासतौर पर 

जो सोने से पहले

सोचते है

और सुबह

उठते ही

सोचते हैं

3

उसका 

हमारे 

मन

मष्तिष्क

औऱ

शरीर।

पर

बहुत

गहरा

प्रभाव

पड़ता

है।

4

बिधुर एक दास पुत्र थे।

 इस कारण हस्तिनापुर (कोरबों/पांडवों की राजधानी) क़े राजा न बन कर अपनी बुद्धिमता के कारण प्रधानमंत्री बने।

बिधुर नीति सफल जीवन के लिये सार्थक ज्ञान देती है।

☺️ बिदुर जी कहते हैं: जो हम लगातार मन मस्तिष्क में सोचते हैं, बह ब्रह्मांड से हमेँ मिल जाता है।

इस लिये हमेशा अच्छा चाहिये तो हमेशा अच्छा सोचिये।

* खुशी सोचिये।

** आज का दिन अच्छा है, कल बहुत अच्छा है ।

*** जो हुया अच्छा हुआ

      जो होगा बह भी अच्छा होगा।

**** विवेकशील हो कर पढें, सुने और सोचें।

जैसे घर की चीजें धूल से अपने आप ढक जाती हैं, पता नहीं चलता धूल कहाँ से आती है, परन्तु इस धूल को साफ करने में प्रयत्न करने पड़ते हैं।


इसी प्रकार हनिकारक बिचार , आदतें, बिना प्रयत्न आ जाते हैं। परन्तु लाभकारी बिचार कठिन परिश्रम से आते हैं।


बिचारों का अधिक भाग सुनने, पड़ने से आता है। 

बिवेक से बिचारों को अपने मन मस्तिष्क में ठहरने दें।

सफलता , स्वास्थ्य बिचारों पर आधारित है। स्वयं का मनन सुधारने से स्वयं के जीवन मे मनचाहा सुधार आ जाता है।

विवेकशील बने, सफलता चरितार्थ हो जाएगी।





Power of Daily Routine

 घर बैठे English बोलना/लिखना सीखें

1 

जैसे एक एक बूंद इकठ्ठी करके घड़ा भर जाता है बैसे ही हम हर रोज़ हर पल जो हम करते हैं उससे हमारा भविष्य  के लक्ष्य की आधारशिला (नींब ) बनती है।

2

धीर्गकाली लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिये  लक्ष्य प्राप्त के लिए प्रति दिन  किये गए प्रयासों का महत्व अतुलनीय और अमूल्य  है ।

3

एक 63 साल क़े प्रोफेसर ने जो अँग्रेज़ी बोलने में माहिर है, और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड की कई मैगज़ीन में English में आर्टिकल (लेख) लिख चुका ने बताया कि वह पिछले 40 साल से अँग्रेज़ी अख़बार और मैगज़ीन पढ़ रहा और अँग्रेज़ी पढ़ा रहा।

अब इसकी डेली रूटीन क्या है?

हर रोज़ अँग्रेज़ी की अखबार पढ़ना। 

अब यह कालिज के  सेमिनार और यूनिवर्सिटी की conferences में key नोट स्पीकर है।

क्या यह प्रोफेसर एक दिन, एक महीना या एक साल में एक्सपर्ट बन पाता। कभी नहीं?

परन्तु एक घण्टा अपने लक्ष्य के लिये प्रतिदिन प्रयास करने से आज एक्सपर्ट है। 


यदि 4 दिन से भूखे हो तो क्या 3/4 किलो खाना खा कर दोबारा भूख नहीँ लगेगी। 

जरूर लगेगी।

हर रोज अच्छी सेहत और निरन्तर शारीरिक व मानसिक ऊर्जा के लिये 2/3 बार खाना चाहिये।

4

☺️ इसी प्रकार लक्ष्य प्राप्ति के लिये *लक्ष्य के प्रति संपरित रह कर लक्ष्य की दिशा में प्रयासरत रहना जरूरी है**

इसे ही Power of Daily Routine( पॉवर ऑफ डेली रूटीन) कहते हैं।

दुनिया की कोई ताकत या कोई धन समय का एक पल यानी सेकंड भी न खरीद सकता है न  पीछे को मोड़ सकता है।

अपने ब्यवहार में पावर ऑफ डेली रूटीन को लाइये और मन चाहा लक्ष्य पाईये।

धन्य बाद।

तमसो मा ज्योतिरगमय

O God! Lead me from darkness to light.

हे परमात्मा ! मुझे ज्ञान के अंधकार से ज्ञान की रोशनी की तरफ ले चलो।

💐💐💐💐💐💐💐💐1345💐💐💐💐💐💐💐







सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

घर बैठे English लिखना/बोलना सींखे।

 An easy technique

 to learn English Speaking 

useful in speaking in countries 

like USA, Canada, Australia, UK etc.


जैसी अँग्रेज़ी अमेरिका,  कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में बोली जाती को सीखने का आसान तरीका।

Rule: इंग्लिश और मात्र या राष्ट्र भाषा जो आपको अच्छी तरह से आती है उसमें अपने इर्द गिर्द की, घर की चीज़ों क़े नाम के स्टीकर लगा दें।


उधाहरण:


घर में रहते हो, इसके बारे में जानना बहुत आसान है।

सबसे पहले मेन गेट से अंदर जाते हैं इस पर स्टीकर लगाएं

1 Gate- मेन दरवाजा- 

अब कल्पना करें: 

गेट कैसा है, किस दिशा में है, किसका बना है (लकड़ी या लोहे का आदि)

अब यह गेट खुलता कैसे है? 

इसके बारे में सोचो।

2 अपनी भाषा में सोचो। लिख कर देखो कितने वाक्य सोच सकते हो।

अब इस गेट से संबंधित बनने से लेकर आपके घर में लगने तक की यात्रा की कल्पना कर वाक्य बनाये। आप देखेंगे कि आपको बहुत कुछ आता है।

वाक्य कैसे हो सकते हैं?

1 पिताजी ने सोचा मकान बनाना है।

2 सबसे पहले मेन दरवाज़े के बारे में सोचने लगे।

3 गेट लकड़ी का हो या लोहे का।

4 लोहे का अच्छा रहेगा। 

5 तो बजट क्या होगा। यानी कितने पैसे लगेंगे।

6 वेल्डिंग बाले से मोल तय किया और बनाने के लिये आर्डर दे दिया।

7 एक हफ्ते के बाद मैन गेट ले आये और मिस्त्री ने फिक्स कर दिया।

8 पेंटर ने पेंट कर दिया।

9 अब सुंदर लगता है।

10 सही कहते हैं घर के दरवाजे से ही घर मे रहने बालों का चरित्र पता चल जाता है।

यह गेट के बारे में *बिचार कल्पना* को लिखित किया है।

☺️ घर में बहुत सी चीजें होती हैं, उन की बिचार कल्पना बनाये और उन चीजों की अँग्रेज़ी की चिट्स उन पर लगा दें। इससे आपको "अँग्रेज़ी" बोलने में "फ्लुएंसी"हो जाएगी।


लिखने बाली इंग्लिश में कठिन और कॉम्प्लेक्स शब्दोँ का प्रयोग होता है।

😢😢 बोलने बाली इंग्लिश "सिंपल, इजी" होती है ताकि हर कोई आम सुनने बाला समझ सके।

Knowledge makes the things and issues complex BUT wisdom makes the things easier and simple.

अतिज्ञान से जीवन के मसले उलझ जाते हैं जबकि बुद्धिमता से मसले हल होते हैं।

इंग्लिश बोलना बुद्धिमता का काम है।  अँग्रेज़ी बोलना अँग्रेज़ी बोलने बाले देशों  में चलता फिरता आदमी /महिला कोई BA/MA तो नहीँ की होगी?

*****

इस लिये बोलने में आसान इंग्लिश होती है। 

अपने घर, इर्द गिर्द की वोकेबुलरी(शब्दाबली) को अधिक से जाने और उनका प्रयोग अंगीजी के वाक्यों में करेँ।

स्पेल चेकर न बने रहें।

अधिकतर लोग दुसरों की स्पेलिंग मिस्टेक्स ही निकालते रहते हैं और अंत पाते है कि उनके पास यही रह गया है।

0 पढ़ते जायो, 

सीखते जायो, 

लिखते जायो डेट डाल कर, बढ़ते जायो।






 



घर बैठे English बोलना/लिखना सीखें

 आत्मवल


द्रोणाचार्य से उसके विधार्थियों ने नम्रता से पूछा:

गुरु जी बल कौन कौन से होते हैं?

1 आत्मबल

2 बुद्धि बल

3 शारीरिक बल

4 धन बल

☺️

बिद्यार्थी बोले:

 गुरु जी सबसे शक्तिशाली कौन सा बल है। 

गुरू जी बोले: 

यथार्थवादी लिये बुद्धिबल सबसे शक्तिशाली बल है।

द्रोणाचार्य पांडवों और कोरबों के शिक्षक और गुरु थे।

☺️☺️

बच्चे चंचल स्वभाव के होते हैं। 

उत्सुकता से भरे होते हैं।

फिर पूछा: 

गुरु जी बुद्धि बल कैसे अर्जित होता है,

 कहाँ अर्जित होता है।।

☺️☺️☺️

गुरु जी ने कहा: 

बुद्धिबल बुद्धिमान की संगत,  

शास्त्रों का अध्ययन व मनन, 

ज्ञानबानों से लगाव

गुरुयों,  पीरों, पेगम्बरों के स्निग्धता से अर्जित होता है।

😢😢😢😢

इसकी शुरुआत के लिये; 

आप अपनी 5 खूबियां और 5 कमियां जाने।

दूसरा: मैं हूँ की शक्ति को पहचाने

1 मैं ____________ हूँ।

2 मैं ____________ हूँ।

3 मैं ____________ हूँ।

4 मैं ____________ हूँ।

5 मैं ____________हूँ।

रिक्त स्थान पर अपनी बिशेषता /गुण लिखें।




घर बैठे English बोलना/लिखना सीखें

 

A day spent 

without a laugh

is 

A day wasted.


बिना हंसे बिताया दिन,

का अर्थ

कि जिन्दगी का बहतरीन

दिन की बर्बादी।


हर रोज़ स्माइल

 और हंसी 

से खून का दौरा बढ़ता है,

 मूड सुहाबना होता है।


          

घर बैठे English बोलना/लिखना सीखें

 

Thought of the Day 

(सुबिचार)

बैंक के वाइट बोर्ड पर यह लिखा था


👌शिकायत छोड़िए

             शुक्रिया अदा कीजिये।

      आपके पास जितना है;

          न जाने कितनों के पास 

               उतना भी नहीँ है।

    💐  मुस्कराते रहिये

               ☺️ खुश रहिये।

Keep Smiling and your life will change.

         

रविवार, 7 फ़रवरी 2021

घर बैठे English बोलना/लिखना सीखें

अपना सहयोग करें

अपने बिचारों क़े बिरोधी आप न बनें।


It is through coopreration, rather than conflict, that your greatest successes will be derived.

                                  - Ralph Charell


स्वयं सहयोग से जीवन की बड़ी सफलताएं पाई जा सकती हैं

2

सबसे पहले अपने बिचारों से सहयोग करो। 

एक गाइड ने बताया।

3

इसके लिये ""Power of Acceptance" अपने आप को मानना जरूरी है:

- मैं बहुत अच्छा /अच्छी हूँ।

- मैं शक्तिशाली विवेकशील इन्सान हूँ।

- मैं जो चाहूँ

 लग्न,

 आस्था और 

मेहनत से पा सकता/सकती हूँ।

- मैं अपने से प्यार करती हूँ।

- मैं अपने परिवार(माता, पिता, भाई, बहन आदि) से प्यार करती/करती हूं

- मैं ईर्ष्यालु (मन ही मन जलन ,

करने बाला/वाली) नहीँ हूँ।

इसके साथ सुबह 10 से 20 मिन्ट शान्ति से आँखे मूंद बैठ कर अपने बिचारों का अबलोकन और बिचारों को नोट बुक पर डेट डाल कर लिखने से दिशाहीन बिचार सही दिशा में सोचना शुरू कर देते हैं।

लंबे गहरे सांस जब जी चाहे लें। शरीर, मन और बुद्धि को तरोताजा करता है।


कम समय में अधिक ज्ञान अर्जित होता। लक्ष्य प्राप्ति सुलभ और सुनिश्चित हो जाती हैं।

करेँ और स्वयं देखेँ।


सुप्रभातम

घर बैठे English बोलना/लिखना सींखे

 Persons /पर्सन्स

आप देखें गे कि जब कोई बोल रहा है तो इसमें  कम से कम 2 लोग यानी पर्सन्स होते हैं। 


1 एक बोलता है।

2 दूसरा सुनता है।

3 यह दोनों तीसरे किसी इंसान/पर्सन  की या किसी मुद्दे या किसी पशु/,पक्षी/बस्तु की  बात ।कर रहे होते हैँ।

1 पहले को 1st पर्सन कहा जाता है और इसकी लिये  अँग्रेज़ी के 'I" (आई) शब्द का प्रयोग होता है।

😢 Grammar(,ग्रामर) रूल:

"I" (आती) शब्द  हमेशा कैपिटल लैटर (बड़ा) लिखा जाय।

स्मॉल लैटर मे लिखना grammatically(ग्रामटिकॉली) ,गलत हौ। 

यदि बोलने एक से अधिक हों तो हम यानी "We" का प्रयोग होता है।

वाक्य लिखते समय ध्यान रखें कि अकेला "I" कभी छोटे लेटर में न लिखें। बोलने में तो पता नहीं लगता कि "I' बड़ी है या छोटी परन्तु लिखी हुई पकड़ी जाती है।

2 

जिससे पहला पर्सन बात कर रहा है एक या एक से अधिक - चाहे मौखिक या फोन पर या विडिओ पर।

 इसके लिये बोलने लिखने के लिये आजकल "You" ही प्रयोग किया जाता है। एक(सिंगुलर) या एक से अधिक(पलूरल) के लिए। 

पहले poems और novels में एक के लिये "thou" (दोऊ) और एक से अधिक के लिये "

"You" (यू) का प्रयोग किया जाता था। 

Tip 

You=तूम( गुस्से/ऊँची आवाज में बोला गया।)

You= आप (नम्रता से, 👌 प्यार से, सत्कार से बोला गया)

3 जिस किसी के बारे में फर्स्ट पर्सन औऱ सेकंड पर्सन बात कर रहे हैं उसे थर्ड पर्सन कहते हैं। यह कोई आदमी, पशु, पक्षी, महिला, बच्चा, बस्तु, मसला या मुद्दा हो सकता है।

थर्ड पर्सन सिंगुलर(एक बचन)=

 He, She, It, Boy, Girl, Man, Woman, name of a person, thing, etc 

थर्ड पर्सन पलूरल(बहुबचन)

They, Boys, Girls, Cows Goats etc।

थर्ड पर्सन सिंगुलर के लिये verb pattern (क्रिया कर्म) अलग है।


😢 संस्कार (Ettiquate and  manners)

बड़ो का करो सत्कार

छोटों को करो प्यार

मिठड़े बोल, प्यार बढ़ाते हैं

कड़वे बोल, जहरील ऊँची बानी 

रिश्ते तुड़बाती है। रिश्ते जिन्दगी है


मर्यादाओं को कभी उलंघन न करें।


एक टीचर/गुरु ने बताया बह सुबह "नमस्कार" यह कह कर करेँ तो ऊर्जा परवाह होता है:

💐 मैं आपके हृदय में विराजमान "परम आत्मा" को नमस्कार करता हूँ। 

सुनने बाले में दिन भर के लिये सकारत्मक ऊर्जा परवाह होगी।

बह सुनने बाले के मन में आप एक अच्छे संस्कारों बाले इंसान बन कर प्रवेश कर जायेंगे।

इस।कोर्स से आपको MA(English), B Ed, MBA, MCA, Bank Clerk s, Bank PO, IELTS, TOEFL और कंपीटिटिव एग्जाम में सहायता मिलेगी।


ज्ञानबान  को धन्यबाद