लेबल

शनिवार, 23 जनवरी 2021

Self Help

आत्म सहायता
Self Help principles

1 
☺️
सकंल्प से सिद्धि होती है।
2 
लक्ष्य पवित्र हो तन मन स्व बिश्वास और पूरी लग्न से प्रप्ति प्रयत्न करेँ।
3
दूरदर्शिता इन्सान को महान बनाती है।
4
सच्चाई और अच्छाई को कभी न छोड़ें। जीत आप की होगी।
5
उद्देश्य और शक्ति जीवन को सच्चा अर्थ देता है।
उद्देश्य हीन जीवन निमन स्तरी होता है।

6👍
अच्छी प्रेरणादायक पुस्तकें देव प्रतिमायों के समान हैं। 

आगे बढ़ना चाहते हो, तो अच्छी पुस्तको को दोस्त बनाएं।

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

Help for Job

 भारतीय थल सेना भर्ती

Join Indian Army

ऑफिसर एंट्री


Qualification: 10+2  योग्यता


और जानकारी बेबसाईट www. joinindianarmy.nic. in

कोर्स  TES-45 तकनीकी भर्ती कोर्स( जुलाई 2021 में प्रारंभ)

के लिए आवेदन आमंत्रीत किये गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन 1.2.2021 से 2.3.2021(30 दिन )

के लिए खुलेंगे।


नोट:

1 सेना में भर्ती सम्पूर्ण पारदर्शी और मुफ्त होती है। दलालों से साबधान रहें।

2 भर्ती की नोटिफिकेशन बेबसाइट पर अभी देख लें, जान लें और 10 February 2021 से पहले आवेदन कर लें। 


Wish you best.




घर बैठे Bank Paper की तैयारी करें

 Beautiful Good Morning

सुंघदित शुभ प्रभातम

इम्पॉर्टेन्ट है।

1

 Republic Day(26th January)- Indian National Flag hoisted by President of India


2

Independence Day(15th August)- Indian National Flag hoisted by Prime Minister of India


1

गणतंत्र दिवस (26 जनुअरी)

को भारतीय राष्ट्र ध्वज देश का राष्ट्रपति होइस्ट करता है।

2

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को भारतीय राष्ट्रध्वज प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करता है।


Wish you the Best.



घर बैठे Bank Paper की तैयारी करें

 आखरी ब्लॉग

इन्हें जान लें:

1 कर्नाटक में बिजली कड़कने गर्मियों में (मार्च से जून ) 

तक जो बारिश होती है उसे *चैरी ब्लॉसम* Cherry Blossom कहते हैं।

2 झुमरी तलैया (Jhumri Talaiya) झारखंड में है।

3 मंडेर हिल (Mander Hill) बिहार में है।

4 Personal Disposable Income (पर्सनल डिस्पोजेबल आय ) क्या है?

Personal Income माइनस इनकम टैक्स और दूसरी फुटकर फीस = PDI पर्सनल डिस्पोजेबल आय।

5

इटालियन ओपन वोमेन सिंगल का टाइटल2019

 *केरोलिना पलिसकोव* ने जीता है।


प्रश्न 14 का सही उत्तर (a) है।

बस अब समाप्त। कोई औऱ ब्लॉग पोस्ट नहीँ। कल छुट्टी।

परसों आपका पेपर है।


WISH YOU THE BEST


पेपर  देने जाने से पहले माता पिता बडों का आशीर्वाद ले कर जायें


Parents are visible God;

God is invisible parents.


माता पिता साक्षात ब्रह्म है

ब्रह्म अदृश्य माता पिता है।


घर बैठे Bank Paper की तैयारी करें

General Intelligence

सामान्य बोध

Question 14:

People prefer to wear cotton clothes in summer season. 

This is due to the fact that cotton clothes are:

(a) Good absorbers of water

(b) Good conveyer of heat

(c) Good radiators of heat

(d) Good absorbers of heat

Ans.:_______

लोग गर्मियों में कॉटन के कपड़े  इसलिए पहनते हैँ कियूंकि यह 

(a) यह पानी को सोख लेते है।

(b) यह गर्मी के संवाहक हैं

(c) यह गर्मी के प्रेक्षक हैँ।

(d) यह गर्मी को सोख लेते हैं।

सही उत्तर: _______ 










घर बैठे Bank Paper की तैयारी करें

 सैंपल प्रश्नों के सही उत्तर

प्रश्नक्रम     सही उत्तर

1          (A) 19

2          (C) 5738.69

3          (B) 15 days

4          (A) 5

5 से 7 नहीँ हैं

8           (  C) 2450       

9 और 10 explanatory type के है। आप ने कर लिए होंगे।

11           (C) 4  3  2  1

12           (b) 7 phases

12 A       (d) Wular बुलर

13           (b) diffract light


अपने उत्तर इनसे टैली कर लें।



घर बैठे Bank Paper की तैयारी करें

 GK

सामान्य ज्ञान

भारत के 28 राज्य (States) और 

8 केन्द्र शाषित(Union Territories) हैं



घर बैठ Bank Paper की तैयारी करें

 Current Affairs

करंट अफेयर्स

Current Affairs 


1 
अमेरिका के नए राष्ट्रपति ने 20 January 2021 को शपथ ली। नए राष्ट्रपति डेमोक्रैट है और उनका नाम जो बाइडेन है।
Joe Biden is New President of USA.

अब USA के प्रेजिडेंट Joe Biden हैँ।

2
भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamla Harris) अमेरिका की Vice प्रेजिडेंट हैं। वह पहली महिला वाईस प्रेजिडेंट हैं अमेरिका की।

3
कमला हर्रिस तमिल नाडु से तालुक रखती हैं।

4
Joe Biden President of USA का शपथ ग्रहण समारोह एयरोप्लेन Airforce 1 में हुया।

5
Joe Biden अमेरिका के 46बें प्रेजिडेंट हैं।

6
इससे पहले बराक ओबामा, बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश डेमोक्रैट पार्टी के अमेरिकी प्रेसिडेंट रह चुके हैँ।

7
इस बर्ष 26 जेनुअरी की परेड में कोई बिदेशी PM या प्रेजिडेंट नहीँ आ रहे। शायद कोविड 19 के कारण।

8
हो सके तो क्रोना, क्रोना वैक्सीन, लोकडॉन(Lockdown), DDC Election in J &K पर पढ़ लेना। 

J & K और लदाख अब यूनियन टेरिटरी है, राज्य नहीँ। लेफ्टि नेंट गवर्नर इसके हेड हैं।

9
अब USA ने दोबारा WHO(World Health Organization) को जॉइन कर लिया है। पहले President  Mr Trump ने इसकी सदस्यता छोड़ दी थी।

10
2.65 लाख करोड़ का आत्मनिर्भर पैकेज 12 नवंबर 2020 को घोषित किया गया।

FM unveils Atamnirbhar 3 Package on 12th November 2020.

11
Ease 2.0 में टॉप परफार्मिंग बैंक ऑफ बड़ोदा है।

12
यूनियन बजट 1st February को आता है। इस बर्ष भी 1st February 2021 को आएगा।
13
एक दिवसीय क्रिकेट(ODI-One Day International)में भारतीय बल्ले बाज विराट कोहली ने  बर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सबसे तेज 12000 रन पूरे किए।

14
Tennis *टेनिस* 💐ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका की सोफ़िया केनिन ( Sofia Kennin)ने विमेन सिंगल में स्पेन की गरबीने मगरूज़ ( Garbine Muguruza) को हरा कर ग्रैंड स्लैम (Grand Slam) टाइटल जीत लिया।

यह सोफ़िया के केररीर की पहली जीत थी




घर बैठे Bank Paper की तैयारी करें

 इसे जान लें Important है


New Education Policy 2020

नई शिक्षा नीति 2020


1 

34 बर्ष के बाद 
*नई  शिक्षा नीति* NEHB (National Higher Edu cation Bill) के तहत

 3 बर्ष से 18 बर्ष की आयुबर्ग के बच्चों के लिये बनाई गई है 

जो 2021-22 से लागू होगी।

2 
इस शिक्षा नीति में
 6% GDP का खर्च किया जाएगा। 

जो पहले खर्च से दोगुना(3% से 6%) होगा।
3
पहले 10+ 2 पैटर्न था। 

अब 5+3+3+4 पैटर्न होगा।
4
इस शिक्षा नीति को बनाने बाली कमेटी के हेड/चेयरमैन issro के पूर्ब हेड  Dr कृष्णा स्वामी कस्तूरी रंजन  थे।

5
नई नीति में नए मंत्रालय का नाम बदल कर शिक्षा मंत्रालय(Ministry of Education) कर दिया गया  है 

जिसके पहले😢 मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक,☺️ हैं

6
इस नीति में M Phil *खत्म *कर दी गई है।

7
3 साल का बच्चा प्रवेश लेगा। 

दो साल कोई एग्जाम नहीँ। 

तीसरी क्लास से एग्जाम होगा। 

5 बीं तक पढाई  मातृ भाषा(mother tongue) स्थानीय भाषा या क्षत्रिये भाषा में होगी। 


अँग्रेज़ी 6ठी क्लास से पढ़ाई जाएगी।


8
अब  Graduation में लगाये साल *बेकार *नहीँ जाएंगी।

Graduation 1st year पास Certificate Course का सर्टिफिकेट मिलेगा।

2सरा साल pass डिप्लोमा मिलेगा।
3सरा साल pass डिग्री  मिलेगी।

4 था साल पास रिसर्च का सर्टिफिकेट मिलेगा।


Example: 
पुरानी शिक्षा  नीति में 

यदि कोई BA/BCom आदि पहला साल करके किन्ही कारणों से  आगे नहीँ पढ़ पाता था तो कुछ बर्षों के बाद यदि बह पढ़ना चाहता था तो पहला साल फिर करना पड़ता था।

अब नई नीति में ऐसा नहीँ है जब मर्जी चाहे पढाई शुरू कर लें।

यदि पहला बर्ष कर लिया Certificate Course का प्रमाण पत्र मिलेगा।

किसी कारण बश पढाई आगे न कर पाए तो दोबारा दूसरे साल में admission होगी । क्योंकि certificate कोर्स किया हुया है।

तीन साल में ग्रेजुएशन हो जाएगी।


9
4 साल की ग्रेजुएशन बहि करेगा जो Post Graduation करना चाहेगा।

10
जिसने Graduation में 3 साल लगाए हैं, उसके लिए PG 2 साल की,  जिसने 4 साल लगाए हैं उसके लिये PG 1 साल की।

11
M Phil खत्म कर दी है।

12
Ph D 4 साल की है।

13
कक्षा 5 तक अँग्रेज़ी खत्म कर दी है।

14
Himachal Pradesh नई शिक्षा नीति लागू करने बाला पहला प्रदेश बन गया है।

15
इस नई शिक्षा नीति को मंजूरी 29 July 2020 को मिली थी।

यह काफी इम्पॉर्टेन्ट है।

  2/3 बार पढ़ लें। 

एग्जाम में सवाल आ सकते हैं।




गुरुवार, 21 जनवरी 2021

घर बैठे Bank Paper की तैयारी करें।


Motivational

घबराएँ नहीँ
2
आप ने बहुत औऱ अच्छी तैयारी की है ।
3
आप लाखोँ करोड़ों दुसरों से बेहतर हो। ज्ञान बान बन गए हो, ज्ञान बोध अधिक हुआ है।
4
जरा सोचिए दो भाई हैं । एक को पढ़ने की आदत है, शौक है।हर रोज़ एक पन्ना पढ़ता है एक साल में बह 365 पन्ने पढ़ लेता है। 

दूसरा पढ़ने की बजाए बातें करने, लड़ने झगड़ने में  ब्यर्थ गंबाता है 
उम्र दोनो की एक साल बढ़ गई परन्तु अक्ल और ज्ञान पहले का बड़ा  ।
 दूसरे का नहीँ।
इसी तरह आप हैँ। बैंक पेपर की तैयारी से पहले का ज्ञान स्तर और अब का ज्ञान स्तर ब बोध बड़ा है।
5
इसलिये अपने पर मान करेँ। गर्ब करेँ। बिश्वास करेँ। जीत आपकी है।

घर बैठे Bank Paper की1 तैयारी करेँ।

 General Intelligence

Sample Question 13

Q: Soap solution used for cleaning appears cloudy.

This is due to the fact that soap miscelles can

(a) refrect light

(b) scatter light

(c) diffract light

(d) polarise light

Ans. :_______

सामान्य बोध

प्रश्न संख्या 13

प्रश्न: साबुन का घोल आसमानी दिखता है क्योंकि साबुन के मिसील्स (कण) 

 रोशनी (लाइट) को

(a) रेफ़्रेक्ट करते है ।

(b) स्कैटर करते हैं।

(c) डिफ रेक्ट करते हैं।

(d) पोलराइज करते हैं।

सही उत्तर:______






घर बैठे Bank Paper की तैयारी करें

 GK Mains

सामान्य ज्ञान

Sample question

12 A

Q: Which one of the following is the largest fresh water lake in India?☺️

A) Chilika

B) Lolitak

C) Dal

D) Wular

Ans.:______


सामान्य ज्ञान प्रश्न 12A

A) चिलिका लेक

B) लोकटक लेक

C) डल लेक

D) वुलर लेक

सही उत्तर: _______

नोट: आज जो प्रश्न ब्लॉग किये जा रहे हैं, उन्हें केवल पढ़िए और जानिए। अधिक गहराई में जाने की जरूरत नहीं है।

24 Jan 2021 दिन एतबार को पेपर है। हो सकता है इनमें से कोई प्रश्न आ जाये।

अधिक समय इन प्रश्नों पर न लगायें।

लंबे गहरे 10/15 सांस नाक से लें, मुहँ से छोड़ें।

तरीका:

1 आंखे बंद करें।

2 

नाक से सांस लें। समय 4 हार्ट बीट सांस अंदर लेने के लिए।

3 

4 हार्ट बीट(दिल की धड़कन) सांस को अंदर रखें।

4 

अब मुहँ की तरफ से 4 हार्ट बीट में बाहर लगाएं।

5

 यह क्रिया यदि सुख आसन में बैठ कर करेँ, तो लाभ अधिक होगा। ज्ञान मुद्रा

( इंडेक्स फिंगर को अंगूठे से टच करके) में बैठे



घर बैठे Bank Paper की तैयारी करेँ

GK सामान्य ज्ञान

सैंपल प्रशन 12

In how many phases the general election 2019 conducted in India?

 a) 6 phases

b) 7 phases

c) 8 phases

d) 9 phases

Ans:________

सैंपल प्रश्न 12

प्रश्न: 

भारत में  बर्ष 2019 में चुनाब कितने चरणों में हुआ था?


विकल्प:

A)  6

B)  7

C)  8

D) 9


सही उत्तर:_______


नोट: यदि आपका घर या निवास सेंटर से दूर है तो आज ही देख आएं।

 पेपर के दिन कोलुहल से बचेंगे।


2 यदि सेंटर शहर से बाहर है तो एक दिन पहले जा कर सेटल हो जाए। सेंटर जा कर देख आएं। समय और मानसिक तनाव से बचाब होगा।

3 सेंटर पर ले जाने बाले सभी कागज़ और ID एक पाउच में रख ले ताकि पेपर के दिन बेबजह मुश्किल न हो।


बुधवार, 20 जनवरी 2021

घर बैठे Bank Paper की तैयारी करेँ

 

General Knowledge


Sample Q 11

Match the following:

List A💐

1 

National Institute of Ayurveda

2 

National Institute of Homeopathy

3

National Institute of Unani Medicine

4

National Institute of Siddha


List

B 😢

1 Channai

2 Bangalore

3 Kolkata

4 Jaipur

 Find the correct answer

👌   A    B     C     D

a)  1      2     3      4

b)  1      3      2      4

c)   4       3     2      1

d)   4       2     3       1


Ans.: ________


🎂

सामान्य ज्ञान


सैंपल प्रश्न 11

यह संस्थान कहाँ हैं? 

 लिस्ट A को लिस्ट B से मिलाये।

1 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान

2 

राष्ट्रीय होमियोपैथी संस्थान

3

राष्ट्रीय यूनानी औषधि संस्थान

4

राष्ट्रीय सिद्धा संस्थान


लिस्ट B

1) चेन्नई

2) बैंगलोर

3) कोलकाता

4) जयपुर



उत्तर बिकल्प:

       A     B      C     D

a)   1      2       3      4

b)   1      3       2      4

c)    4      3       2      1

d)    4      2       3       1

सही उत्तर:______

ऐसे 8/10 सवाल अपनी पुस्तक में से करेँ।

प्रैक्टिस हो जाएगी।


नोट: 

आपका पेपर एतबार 24 जनुअरी को है।

 सभी कागज़ और ID जो बहां चाहिए एक पाउच में रखें, ताकि ढूंढने में समय ब्यर्थ न जाये।

2

शनिबार पूरा दिन किताब न खोल कर, घूमिये फिरिये, दिमाग को रेस्ट दें ।

पेपर अच्छा होगा।

घूमते फिरते जब सब revise कर रहे हैं तो यदि किसी समस्या या सवाल के बारे में कंफ्यूजन है, तो अपनी किताब थोड़े समय क़े लिए खोलें और कंफ्यूजन दूर करें।





घर बैठे Bank Paper की तैयारी करेँ

 Satisfaction 

is

in 

Effort,☺️👌

not 

in

the

attainment;

full effort is

full victory.

          °-----------Mahatma Gandhi


संतुष्टि/ख़ुशी कोशिशों में है, प्राप्तियों में नहीँ।

पूरी  तैयारी,  पूरी जीत

         ---- ------महात्मा गाँधी






शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करें

 Banking, 

Economic

 and 

Financial Literacy

बैंकिंग, आर्थिक और फाइनेंसियल ज्ञान

Know the following:

1 FDR एफ डी आर

2 TDR  टी डी आर

3 Premium प्रीमियम

4 Dividend डिविडेंड

5 Shares शेयर

6 Debit।    डेबिट

7 Credit    क्रेडिट

9 ☺️ Asset एसेट्स

10 Liability लियाबीटी

11 Pension  पेंशन
12 Gratuity गरेचुटी

 13 Term Loan टर्म लोन

14 EMI इ एम आई

15 GDP जी डी पी

16 NNP एन एन पी

17 Inflation इन्फ्लेशन

18 Deflation डिफ्लेशन

19 Price Index प्राइस इंडेक्स

20 HDI एच डी आई

21 NPA एन पी ए

22 Supply सप्लाई

23 Niti Aayog नीति उद्योग

24 Demand डिमांड

25 WB डोब्लियू बी


नोट 

1

 सभी शब्दोँ को ढूंढना और जानना।

2

जो आता है उसी पर अधिक फोकस करो। केवल 10% नया पढ़ना। 

3

डीप breathing करो। तरोताजा रखेगी। 

4

आंखों को बन्द करके सोचना।

5

प्रश्न को अच्छे से पढ़ो, समझो, आता है करो, नहीँ तो स्किप करके आगे बढ़ो, जब बाकी हो जाये तो अंत में न किये कठिन प्रश्नों पर फोकस करना।

6

बार बार डीप breathing (लंबे गहरे सांस नाक से लेना मुहं से छोड़ना) करो ताकी घबराहट न हो।

7

यदि आपके इलाके में ठंड है तो रात में गर्म पानी से नहा कर स्ट्रेस क्लेस हो आराम से खूब लेना। यह याददाश्त बढाता है।

8

अपनी सारी ऊर्जा एक ही प्रशन पर न लगा देना।

 पूरे कॉन्फिडेंस से पेपर करना।


घर बैठे बैंक की तैयारी करें

 General Knowledge

सामान्य ज्ञान☺️

Explain the following:.

1 FATF

2 ICC

3 ODI

4 NDB

5 ADB

6 BOB


7 NEP😢

8 IBPS

9 WB

10 NBFC

11 LTA

12 HRA

निम्नलिखित को जाने

1 फ ए फ ट

2 आई सी सी

3 ओ डी आई

4 एन डी बी

5 ए डी बी

6 बी ओ बी

7 एन इ पी

8  आई बी पी एस

9 डोब्लियू बी

10 एन बी एफ सी

11 एल टी ए

12 एच आर ऐ

नोट:

1 यह सब ढूंढ कर जान लें।

2 अपना सेन्टर जा कर देख लें, जान लें।

यदि सेन्टर कहीं दूर दराज है तो एक दिन पहले यानी 23.1.2021 को पहुँच जाएं।

आज कल सर्दी है, धुंध है☺️ जाम लगे होते हैं,  सफर कठिन होता है। 

इसलिये एक दिन पहले पहुंचे।

3 अपनी ID बैंक साइट से डाउन लोड करके तैयार रखें। आखरी पल कंफुसजन में बहुत परेशानी होती है।

Wish you the best.





घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करें

 General Intelligence

बौद्धिक क्षमता

Sample Question

1

A Govt department issued an undermentioned advertisement for sale of plots in Govt approved colony:

"Plots are offered to general public on free hold basis.

Area  of plots is 125 sq yds with reserve price of Rs 2457 per sq yds if the balance payment is made within 30 days of allotment.

Otherwise the price will be Rs 2857 per sq yds.

Application forms are available with ABC Bank @ Rs 100/-.

Application should be accompanied with 10% of the total price of the plot.

Mr X made payment in 60 days.


What  amount did Mr X pay? 


A Rs 307125

B Rs 276412

C Rs 357125

D Rs 321412


Ans.:___________

सैंपल प्रश्न

एक सरकारी विज्ञापन छपा।

सरकारी कॉलोनी में 125 बर्ग ग़ज़ के प्लाट उपलब्ध हैं।

प्लाट का मोल 2457 रुपये प्रति बर्ग ग़ज़ है यदि मूल्य 30 दिन में अदा किया जाता है।

नहीँ तो  मूल्य 2857 रुपये प्रति ग़ज़ होगा।

प्लाट लेने की एप्लीकेशन 100 रुपये में ABC बैंक से ले सकते हैं।

प्लाट की एप्लीकेशन के साथ प्लाट के मूल्य का 10% बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करवाना पड़ेगा।

श्री मान X ने एक प्लाट लिया और मूल्य 60 दिन में दिया।

श्री मान X ने कितना मूल्य दिया?

A) 307125

B) 276712

C) 357125

D) 321412


उत्तर:_________

इसी तरह के 20/25 प्रश्न अपनी पुस्तक में से लेकर प्रैक्टिस कर लें। 

मेंटल स्पीड बढ़ जाएगी।




 




घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करेँ

सफलता का सबसे पहला चरण

  अपने दोस्त आप  बने।

1

कोई जितनी मर्जी आलोचना करे।

2

आप उसे इग्नोर करके अपनी आलोचना कभी न करें।

3

गलती हो भी जाये तो जल्दी से जल्दी भूल सुधारें।

4

दूसरी बार गलती न करें।

  जो कोशिश करता है बहि गलती करता है।

5

जो बार बार बात बात पर बीती हुई गलतियों को दोहराये ,

उन्हें जिन्दगी से इग्नोर कर के सफलता पर बड़े।

Yes, constructive criticism is good for growth and development.

6

कुछ लोग पैसे से बड़े, डिग्री से बड़े परन्तु बौद्धिक क्षमता में पहले चरण से ऊपर नहीँ जाते। 7

ऐसी सोच बाले कभी आपको भी आगे बड़ता देख मन से खुश नहीँ होते।

8

इनसे अपनी सफ़लतायों या सपनो को छुपा कर रखें अधिक तेजी से उन्नति की राह पर बड़ोगे।

9

 नहीँ तो सफलता बहुत कठिन हो जाएगी। 

मनोबैज्ञानिक बिरोधता आगे नहीँ बड़ने देती।

10

अपने जीवन के मालिक आप बने । 

अपने जीवन की जिमेबारी स्वयं लेँ।


ज्ञान से ही सच्ची आज़ादी है। बर्ना डर बना रहता है।

बाहर कोई डर नहीँ है। सब डर सोच के है।


डर का सामना करेँ। साँच को आँच नहीँ होती।





गुरुवार, 14 जनवरी 2021

घर बैठे बैंक पेपर की तैयारी करेँ

 

सफलता के दो सूत्र


1   विश्वास 😊

 बनाने बाला सब संभाल लेगा

सफलता दर: 

12%



2  बिश्वास: ☺️


उठो, जागो

तब तक नहीँ सोना है 

जब तक लक्ष्य प्राप्ति नहीँ हो जाएगी।

यह मेरा खुद से स्वयं सकंल्प है



बनाने बाला मेरे साथ है।


।

आज रात जागना है

 और पूरी तैयारी पढ़ कर,  लिख कर करनी है।

सफलता दर: 

98%


चॉइस आपकी है।