लिखने की आदत डालें
लिखने की शक्ति को जानिए।
अभी एक दो दिन की ख़बर
एक छोटा बच्चा हर रोज स्कूल में लेट हो जाता और उसे अपने टीचर्स से डांट खानी पड़ती।
उसने एक पत्र लिखा प्रशासन को कि मेरे स्कूल के रास्ते में एक पुल का निर्माण कार्य कई बरसों से चल रहा है और पुल का निर्माण कार्य अधूरा होने से रास्ता रूका हुआ है।
मैं उस रास्ते से प्रतिदिन सकूल जाता हूं और लेट हो जाता हूं जिससे मुझे बहुत डांट पड़ती है।
कृप्या इस पुल का निर्माण अति शीघ्र किया जाये।
इस पत्र के मिलने के बाद
प्रशासन हरकत में आया
और राशी अलाट हो गई।
अब यह पुल तैयार हो आम जनता के लिए खुल गया है।
यह है। कलम की ताकत।
सालों से रुका हुआ काम कुछ हफ्तों में हो गया। एक पत्र ही तो लिखा है।
आप भी अपने जीवन में सुधार लाना चाहते है तो अपने बिचारो को लिखें। आप को पता चलेगा कि आप में कितनी शक्ति है, दूसरे तो केवल कमियां ही देखते हैं।
आपकी खूबियां तो केवल आप को पता है।
मनचाही दुनिया चाहते तो इसको एक ही है
बह हैं आप स्वयं।
स्वयं को सुधार लें, दुनिया सुधरी नजर आयेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें